रोहतक :- वैश्य महाविद्यालय रोहतक मे रसायन विज्ञान विभाग एवं रेड रिब्बन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से करवाया गया | इसमें देशभर के विभिन्न महाविद्यालयों के 35 विद्यार्थीयों ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को इस बीमारी की रोकथाम और उपचार के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ मोनिका गुप्ता ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस हर वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है।विश्व क्षय रोग दिवस 2026 की थीम है “हाँ! हम टीबी का अंत कर सकते हैं: प्रतिबद्धता, निवेश और परिणाम”! उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों ने टीबी उन्मूलन, स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली, समय पर उपचार तथा टीबी मुक्त भारत जैसे विषयों पर अत्यंत प्रभावशाली और संदेशपरक पोस्टर प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फूल सिंह ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का प्रभावी माध्यम हैं।