Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधियों का राज; विकास ठप और भ्रष्टाचार चरम पर – राव नरेंद्र सिंह

Updated on Tuesday, March 24, 2026 19:06 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराती नजर आ रही है। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार दोनों चरम पर हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और राज्य अपराधियों के हवाले हो गया है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हाल ही में सामने आए मामलों ने सरकार की पोल खोल दी है— सुप्रीम कोर्ट ने एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले की जांच में लापरवाही को लेकर हरियाणा पुलिस को कड़ी फटकार लगाई, जो कानून व्यवस्था की गंभीर विफलता दर्शाता है।  गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। इस मामले में लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर मानवाधिकार आयोग को दखल देना पड़ा। कुरुक्षेत्र में 4 किलो से अधिक अफीम के साथ एक महिला की गिरफ्तारी ने प्रदेश में बढ़ते नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। 
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध भी तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में पुलिस द्वारा कई गैंगस्टरों और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि अपराध का जाल कितना व्यापक हो चुका है और सरकार पहले इसे रोकने में विफल रही। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि ये घटनाएं बताती हैं कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है। भ्रष्टाचार के ताज़ा बड़े मामले
उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार ने पूरे सिस्टम को खोखला कर दिया है।
₹590 करोड़ के बड़े बैंक घोटाले में हरियाणा के कई सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी और निजी लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जांच में सामने आया कि सरकारी खातों से पैसा फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया।  इसी मामले में वित्त विभाग से जुड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया कि भ्रष्टाचार सरकारी तंत्र के अंदर तक फैला हुआ है।  हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन (HPGCL) में करीब ₹590 करोड़ के घोटाले में एक बड़े अधिकारी की गिरफ्तारी हुई, जिस पर रिश्वत लेकर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।  यमुनानगर में ₹42 करोड़ के धान खरीद घोटाले में HAFED के अधिकारी की गिरफ्तारी से साफ है कि किसानों के नाम पर भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 
राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार इसे रोकने के बजाय बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मामलों में जांच से पहले अनुमति लेने की नई व्यवस्था लागू करना, भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का प्रयास है। राव नरेंद्र सिंह ने सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि “प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार केवल कागजों में विकास दिखा रही है। जमीन पर हालात बेहद खराब हैं।” उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X