चंडीगढ़, 24 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को सोनीपत जिला की गन्नौर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में संगठन की मजबूती, जनसेवा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बड़ौली ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर देशहित में काम करते हैं। श्री बड़ौली ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अंतर्कलह और गुटबाजी का सामना कर रही कांग्रेस पूरी तरह निराश और दिशाहीन दिखाई दे रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारे जमीनी कार्यकर्ता ही पार्टी को दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव के साथ ’राष्ट्र प्रथम’ के लिए कार्य करते हैं। भाजपा में पद से ऊपर दल और दल से ऊपर देश की भावना होती है, जिसका ध्येय ’भारत माता की जय’ को साकार करना है।
अंतर्कलह और गुटबाजी का सामना कर रही कांग्रेस दिशाहीन हो गई है : मोहन लाल बड़ौली भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव के साथ ’राष्ट्र प्रथम’ के लिए कार्य करते हैं : मोहन लाल बड़ौली *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने गन्नौर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ली बैठक
मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता निष्ठावान है जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाती है उसे पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और राज्य में नायब सैनी सरकार जनकल्याण के कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदी और नायब सैनी सरकार के जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। बड़ौली ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र की कमी है और पार्टी एक परिवार पर ही निर्भर है। कांग्रेस के लिए सत्ता देश से ऊपर है, वहीं भाजपा के लिए देश सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का भी विरोध करने लगी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने नायब सैनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार जनहित में कार्य कर रही है। गरीब लोगों के पक्के घर के सपने साकार हो रहे हैं। आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत गरीब लोगों का मुफ्त में इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा का बजट पेश किया है वह हर हरियाणवीं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का काम करें।