Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की माता को श्रद्धांजलि देने जुटी राजनीतिक हस्तियां

Updated on Sunday, March 22, 2026 19:54 PM IST

करनाल, 22 मार्च हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की दिवंगत माता प्रेम कौर कल्याण का श्रद्धांजलि समारोह रविवार को करनाल जिले में उनके पैतृक गांव कुटेल स्थित कल्याण फार्म में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अनेक मंत्री, विधायकों समेत बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियां, संत समाज, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

करनाल जिले के कुटेल गांव में श्रद्धांजलि समारोह बड़ी संख्या में संत समाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि

पूरे परिवार को संस्कारित करने वाली आदर्श माता : देवव्रत

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि मंच के पीछे लगी पूज्य माता जी की तस्वीर इस बात का प्रमाण है कि वे सहज, सरल व शिल्पी थी जिन्होंने पूरे परिवार को संस्कारित किया। हरविन्द्र कल्याण और उनके परिजन आज समाज में जो प्रतिष्ठा प्राप्त कर रहे हैं उसके पीछे माता जी का अहम योगदान रहा है। आचार्य देवव्रत ने कहा कि माता जी की सरलता और सौम्यता का स्वरूप हरविन्द्र कल्याण में देखने को मिलता है। पूज्य माता जी खुद में एक ऐसी भारतीय नारी के व्यक्तित्व से परिपूर्ण थी जो बोलती कम और करती बहुत ज्यादा थी। पूरे जीवन में संघर्ष व परिश्रम करके रास्ता बनाना तथा बच्चों के लिए मार्ग प्रशस्त करना सुघड़ नारी के वश की ही बात होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां का ऊंचा स्थान है।

मां पूरी दुनिया होती है जो बिन मांगे सब कुछ देती हैं : नायब सैनी

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि मां ऐसा शब्द है जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती। मां पूरी दुनिया होती है जो बिन मांगे सब कुछ देती हैं। मां प्रेम कौर कल्याण का जीवन प्रेम , त्याग और तपस्या से भरा रहा है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चल कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

इससे पूर्व उन्होंने स्व. प्रेम कौर कल्याण के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मां का सपना होता है कि उसका बेटा नई ऊंचाइयों को छुए। हरविन्द्र कल्याण ने मां के संस्कारों को आगे बढ़ाया है। मां की तपस्या के कारण पूरे परिवार ने प्रगति की है। मुख्यमंत्री ने निवेदन किया कि मां प्रेम कौर कल्याण का जीवन हम सबके लिए मार्गदर्शन के रूप में सदैव मन में रहे। अपील की कि प्रेम कौर कल्याण के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि यह माता कल्याण कौर की ही देन है कि हरविन्द्र कल्याण जैसा कर्मठ, समर्पित और समाजसेवी हमें मिला है।  

विस अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे लोगों का जताया आभार

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे सभी लोगों को आभार जताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का रिश्ता हर व्यक्ति के जीवन में अलग स्थान रखता है। भारतीय संस्कृति में मां को भगवान के बराबर का दर्जा दिया जाता है। श्री कल्याण ने कहा कि माता जी ने जीवन को समझने की सोच दी। अच्छाई-बुराई का अंतर समझाया। मां बचपन में अंगुली पकडक़र चलना सिखाती है, बच्चों को बड़ा करती है। यह सब चीजें यादों में बसी होती हैं। उन्होंने कहा कि माता जी ने कभी डांटा नहीं। गलती होने पर कहानी के माध्यम से उसका अहसास करा देती थी। यह उनकी महानता रही कि उन्होंने हमेशा अंतहीन प्यार, शांति, सुरक्षा का माहौल दिया। उनके मुख से कभी किसी की बुराई नहीं सुनी। उन्होंने कर्म करो और संयम रखने के लिए प्रेरित किया। वे हमेशा कहती थी कि किसी का दिल मत दुखाओ। इतना ही नहीं शिक्षा के मामले में उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। श्री कल्याण ने कहा कि माता जी के अंदर उन्होंने लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा के रूप को देखा।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X