Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा की “वसूली सरकार” ने हरियाणा के आम जनमानस पर फिर डाला बोझ : रणदीप सुरजेवाला

Updated on Sunday, March 22, 2026 18:55 PM IST

चण्डीगढ़ , 22 मार्च 2026 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा की नायब सिंह सैनी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि 1 अप्रैल 2026 से कलेक्टर रेट बढ़ाकर सरकार ने “भाजपाई वसूली” की नई किस्त सेट कर दी है।

1 अप्रैल से कलेक्टर रेट बढ़ाकर नायब सैनी सरकार ने “भाजपाई वसूली” की नई किस्त कर दी सेट हरियाणा के लोग पहले से ही बेरोजगारी, महंगाई, बिजली-पानी के बिल और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान, अब घर खरीदना भी आमजनमानस की पहुँच से दूर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 9 महीने में ही प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त, रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी से ₹13,099 करोड़ की उगाही कर चुकी है। अब 1 अप्रैल से कलेक्टर रेट में 5% या उससे ज्यादा बढ़ोतरी के साथ ₹10,000 करोड़ की और वसूली की तैयारी है। यानी प्लॉट, फ्लैट या छोटा सा मकान बनाने का सपना देखने वाले हर हरियाणवी से कुल ₹23,000 करोड़ की लूट की जा रही है। शायद इसी वजह से विधायक खरीदने का रेट भी करोड़ों में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह पिछले नौ महीने में दूसरी बार है जब भाजपा सरकार ने कलेक्टर रेट बढ़ाकर आम जनमानस को झटका दिया है। इससे पहले 1 अगस्त 2025 को भी यही खेल खेला गया था। 3 साल में सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी से कुल ₹33,562.35 करोड़ कमाए हैं, फिर भी रेट क्यों बढ़ा दिए? पहले से ही महंगाई की आग में जल रहे हरियाणा के लोगों पर ‘कलेक्टर रेट की वसूली’ का घी डालकर भाजपा किस बात का बदला ले रही है?

सुरजेवाला ने कहा कि क्या भाजपा को लगता है कि हरियाणा के लोग सिर्फ टैक्स और वसूली के लिए हैं? घर बनाने का सपना देखने वाला हर युवा, हर मध्यम वर्गीय परिवार अब और महंगे प्लॉट-फ्लैट खरीदने को मजबूर हो जाएगा। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत जैसे एनसीआर जिलों में तो खलबली मच गई है। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा को याद नहीं कि हरियाणा के लोग पहले से ही बेरोजगारी, महंगाई, बिजली-पानी के बिल और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं? अब घर खरीदना भी आमजनमानस की पहुँच से दूर हो गया है। यह वसूली नहीं, लूट है। भाजपा की सरकार ने हरियाणा को ‘वसूली मॉडल’ का प्रयोगशाला बना दिया है।


Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X