Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस और इनेलो ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया : मोहन लाल बड़ौली

Updated on Friday, March 20, 2026 20:20 PM IST

चंडीगढ़,  20 मार्च।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत में शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा बजट, राज्यसभा चुनाव, ईरान-अमेरिका, इजराइल युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक संकट व विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट प्रदेश को “विकसित हरियाणा” के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर करने वाला दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी बजट है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में आधारभूत संरचना, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखता है, बल्कि भविष्य की संभावनाओं को भी मजबूत आधार प्रदान करता है।

देश में तेल एवं गैस की कोई कमी नहीं, विपक्ष सुर्खियां बटोरने के लिए फैला रहा है भ्रम : मोहन लाल बड़ौली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत में प्रेसवार्ता कर हरियाणा बजट, राज्यसभा चुनाव, वैश्विक परिस्थितियों व विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की
*हरियाणा विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा*

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से हरियाणा आने वाले समय में विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा और यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को मां दुर्गा के पावन नवरात्रों एवं नवसंवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

 


बड़ौली ने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय बार-बार वॉकआउट कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया। सदन के भीतर अपनी बात रखने के बजाय विपक्ष ने मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने और सुर्खियां बटोरने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं के अनुरूप नहीं है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया के निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी। एक सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान विभिन्न दलों के विधायकों ने अपने विवेक और अंतरात्मा के अनुसार मतदान किया। उन्होंने इनेलो पर भी निशाना साधा। श्री बड़ौली ने कहा कि इनेलो ने राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया। राज्य सभा चुनाव में कुछ मतों के निरस्तीकरण के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यह मामला न्यायालय में जाता है तो न्यायालय के निर्णय का पूर्ण सम्मान किया जाएगा।
मोहन लाल बड़ौली ने एक अन्य सवाल पर कहा कि वैश्विक संकट पर सरकार सतर्क है जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे वैश्विक तनाव के चलते इसका प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल एवं गैस की कीमतों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की मजबूत विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इस संकट से प्रभावित नहीं होगा। बड़ौली ने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को निराधार बताते हुए जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। देश में तेल एवं गैस की कोई कमी नहीं है और सरकार स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए हुए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।  हरियाणा में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिनसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X