Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस में बिखराव को देखकर कांग्रेसी कन्फ्यूज हो चुके हैं : मोहन लाल बड़ौली

Updated on Thursday, March 19, 2026 18:50 PM IST

चंडीगढ़, 19 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम में गुरुवार को सोनीपत स्थित भाजपा कार्यालय स्वर्ण कमल में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस घबराई हुई है और कांग्रेस के नेता कन्फ्यूज हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपसी विश्वास की कमी भी स्पष्ट हो गई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संगठन और राष्ट्र दोनों मजबूत हो रहे हैं : मोहन लाल बड़ौली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए बनी है क्योंकि इसके कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस विकास यात्रा का सशक्त वाहक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संगठन और राष्ट्र दोनों मजबूत हो रहे हैं।
श्री बड़ौली ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करते हुए नायब सैनी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर आधारित है और जब कार्यकर्ता सेवा भाव से कार्य करता है तो संगठन स्वतः ही मजबूत होता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रवाद मुख्य पहचान और शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य गरीबों और वंचितों का उत्थान है। भाजपा का विजन ’विकसित भारत’ और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा सत्ता को सेवा का माध्यम मानती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर नायब सैनी सरकार योजनाएं बनाकर उनका उत्थान कर रही है।


 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X