Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राज्यसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद चौधरी अभय सिंह चौटाला की प्रतिक्रिया 

Updated on Wednesday, March 18, 2026 19:37 PM IST

चंडीगढ़, 18 मार्च। मंगलवार को राज्यसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप जड़ते हुए कहा कि हुड्डा ने इस बार राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेल खेला है। जिन विधायकों को टिकट दिलवाने में हुड्डा की भूमिका रही, उन्हीं विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में वोट किया। इससे एक बात प्रदेश की जनता के सामने साफ हो गई है कि यह बगावत खुद विधायकों की नहीं बल्कि भूपेंद्र हुड्डा की रणनीति का हिस्सा थी। इस बात का वे जल्द खुलासा करेंगे कि कांग्रेस के इन विधायकों को हुड्डा ने ही बागी करवाया है।\
प्रदेश की जनता चाहती थी इनेलो को इस चुनाव से दूरी बनानी चाहिए, इसलिए हमने जनता के हित में लिया ये ऐतिहासिक फैसला: चौधरी अभय सिंह चौटाला राहुल गांधी द्वारा उतारे गए उम्मीदवार कर्मबीर बौद्ध को हुड्डा पसंद नहीं करते थे क्योंकि हुड्डा को दलित पसंद नहीं हैं, अशोक तंवर के साथ हुई घटना और शैलजा प्रकरण इसके उदाहरण हैं

मुख्यमंत्री द्वारा इनेलो को कांग्रेस की बी टीम बताने वाले बयान पर कहा - मुख्यमंत्री को इनेलो को कांग्रेस की बी टीम कहने से पहले जनता से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि बीजेपी ने विधायक खरीदकर प्रजातंत्र का गला घोंटा है


अभय सिंह चौटाला ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा के राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस के पास 30 विधायक थे। उस वक्त भी भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी से मिलीभगत कर दूसरा उम्मीदवार खड़ा नहीं होने दिया था। उसी राज्यसभा चुनाव में कुमारी शैलजा की टिकट काटी गई थी जिसके कारण उनके समर्थक विधायक नाराज हो गए थे। अगर उस समय बीजेपी उम्मीदवार उतारती तो सौ फीसदी दीपेंद्र हुड्डा चुनाव हारते।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उतारे गए उम्मीदवार कर्मबीर बौद्ध को हुड्डा पसंद नहीं करते थे। उन्होंने हुड्डा पर दलित विरोधी होने का भी आरोप लगाया और कहा कि अशोक तंवर के साथ हुई घटना और शैलजा प्रकरण इसके उदाहरण हैं। बीजेपी पैसे के बल पर और हुड्डा विधायकों के बल पर दलित उम्मीदवार को हराना चाहते थे।
अभय चौटाला ने बताया कि हमने सभी 90 हलकों के लोगों से रायशुमारी करने के बाद सोच-समझकर यह फैसला लिया। प्रदेश की जनता चाहती थी कि हमें इस चुनाव से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हिंदुस्तान के इतिहास में यह पहला ऐसा फैसला है, जो प्रदेश की जनता के हित में लिया गया है।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X