चंडीगढ़ , 18 मार्च - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा मार्च-2026 में कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण रद्द विषयों की पुन: परीक्षा सैकेण्डरी की 25 व सीनियर सैकेण्डरी की 30 व 31 मार्च को दोपहर 12:30 से सायं 03:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी। इन परीक्षाओं में 968 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण सैकेण्डरी परीक्षा के रद्द किए गए विषयों की पुन: परीक्षा 25 मार्च, 2026 को करवाई जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि जिला चरखी-दादरी के परीक्षा केंद्र रा.क.व.मा.वि., रानीला-02 की गणित(आधार/मानक) विषय की 26 फरवरी की रद्द हुई परीक्षा अब रा.क.व.मा.वि., नजदीक काठ मंडी, चरखी-दादरी-02(बी-1) परीक्षा केंद्र पर तथा जिला-जींद के परीक्षा केन्द्र पीएसपीएम व.मा.वि.,झमोला परीक्षा केंद्र की हिन्दी विषय की 28 फरवरी की रद्द हुई परीक्षा अब रा.क.व.मा.वि., जुलाना-01(बी-1) परीक्षा केंद्र पर 25 मार्च, 2026 को दोपहर 12:30 से सायं 03:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी।
इस प्रकार सीनियर सैकण्डरी परीक्षा के रद्द किए गए विषयों की पुन: परीक्षा 30 व 31 मार्च, 2026 को संचालित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला-झज्जर के परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., लडरावन की इतिहास व जीव विज्ञान विषय की 06 मार्च की रद्द हुई परीक्षा अब परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., झज्जर-04 (बी-1) एवं जिला पलवल के परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., अलावलपुर-02(बी-1) की रसायन विज्ञान एवं लेखांकन विषय की 09 मार्च की रद्द हुई परीक्षा अब परीक्षा केन्द्र डी.जी. खान हिन्दू व.मा.वि., रेलवे रोड, पलवल -04(बी-1)परीक्षा केंद्र पर तथा जिला-चरखी-दादरी के परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., बाढड़ा-03(बी-1) पर संचालित हुई रसायन विज्ञान की 09 मार्च की रद्द हुई परीक्षा 30 मार्च, 2026 को एवं इसी केंद्र पर 11 मार्च संचालित हुई कंप्यूटर साइंस की रद्द हुई परीक्षा 31 मार्च, 2026 को दोपहर 12:30 से सायं 03:30 बजे तक पुनः संचालित करवाई जाएगी।