चंडीगढ़, 18 मार्च- हरियाणा सरकार की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने सदन में एक सवाल के जवाब में जानकारी दी कि साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में नदी के साथ लगते विभिन्न गांवों में पुल निर्माण को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। मंत्री ने बताया कि कल्याणपुर-अंतरी, रतौली, जैतपुर, राजपुर-गोहराबनी, महीउद्दीनपुर तथा नगली-32 जैसे गांवों में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में तीन पुलों के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति वित्त वर्ष 2026-27 में प्रस्तुत की जाएगी। योजना के अनुसार, इन पुलों का निर्माण कार्य 1 जनवरी 2027 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है।