Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बची-खुची कांग्रेस भी बिखराव की ओर : मोहन लाल बड़ौली

Updated on Tuesday, March 17, 2026 19:26 PM IST

चंडीगढ़, 17 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बड़ौली ने संजय भाटिया के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना भी की। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद संजय भाटिया अपने लंबे राजनीतिक अनुभव से उच्च सदन में हरियाणा की जनता की आवाज को और अधिक सशक्त बनाएंगे। बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बढ़ते आंतरिक संघर्ष, गुटबाजी के चलते बची-खुची कांग्रेस पार्टी भी अब बिखराव की तरफ बढ़ रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को दी जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने इनेलो पर साधा निशाना - इनेलो ने राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार करके लोकतंत्र का अपमान किया

बड़ौली ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को हिमाचल में अलग-अलग स्थानों पर लेकर जाती रही। कांग्र्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अपने विधायकों पर ही भरोसा नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है, यही कारण है कि कांग्रेस के विधायक कांग्रेस पार्टी से तंग आ चुके हैं। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस की अंतर्कलह फिर उजागर हो गई। संख्याबल होने के बावजूद भी कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ एक वोट से जीत दर्ज कर सका है। कांग्रेस के एकजुटता के दावा की जनता के सामने फिर पोल खुल गई है। कांग्रेस के नेताओं का ही कांग्रेस पार्टी पर भरोसा खत्म होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की हालत और भी खराब होने वाली है।
मोहन लाल बड़ौली ने इनेलो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो कांग्रेस पार्टी की ‘‘बी’’ टीम साबित हुई। इनेलो ने चुनाव का बहिष्कार करके अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस का ही सपोर्ट किया है। इनेलो ने अपने विधायकों को वोट करने से रोका यह लोकतंत्र का अपमान है।   बड़ौली ने कहा कि भाजपा को जन-जन का प्यार मिल रहा है। भाजपा पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के हित में काम करने वाली पार्टी है। सभी वर्ग आगे बढ़ यही भाजपा की सोच है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से विकास कर रहा है।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X