Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बीजेपी का लोकतंत्र और जनमत में कोई भरोसा नहीं - हुड्डा

Updated on Tuesday, March 17, 2026 19:23 PM IST

चंडीगढ़, 17 मार्च । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी राज्यसभा चुनाव में भी वोट चोरी के अपराध को अंजाम देने से बाज नहीं आई। इस चुनाव में सत्ताबल का दुरुपयोग कर बीजेपी ने हमारे नेता राहुल गांधी के आरोपों को सच साबित कर दिया है। संख्याबल ना होते हुए भी बीजेपी द्वारा पार्टी उपाध्यक्ष दूसरे उम्मीदवार को चुनाव में उतारना बताता है कि इस पार्टी का लोकतंत्र और जनमत में कोई भरोसा नहीं है। ये सिर्फ हथकड़ों के दम पर जीतना चाहती है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए। सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग किया गया। कांग्रेस के चार वैध वोट भी रद्द कर दिए गए, जबकि वे वोट रिटर्निंग ऑफिसर ने कई बार स्वीकार भी किए थे।

बीजेपी सिर्फ हथकंडों के दम पर जितना चाहती है - हुड्डा


विधायक भारत भूषण बतरा ने बताया कि बीजेपी को जितवाने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर ने पूरी तरह बीजेपी का एजेंट बनकर काम किया। फिर भी, कांग्रेस के वफादार विधायकों की एकजुटता के आगे बीजेपी और रिटर्निंग ऑफिसर दोनों को मुंह की खानी पड़ी। आखिरकार कांग्रेस उम्मीदवार राज्यसभा पहुंच गए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिन 5 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी के विरुद्ध क्रॉस वोटिंग की, उनके नाम हाईकमान को भेज दिए गए हैं। इन सभी को खुद ही विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, वरना आने वाले कुछ दिनों में पार्टी की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को न सिर्फ पार्टी, बल्कि उनके हलके की जनता भी सबक सिखाएगी। इसके साथ-साथ सोशल मीडिया पर बादली विधायक कुलदीप वत्स के वोट को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है मैने खुद कुलदीप वत्स जी का वोट देखा था उन्होंने अपना वोट कांग्रेस प्रत्याशी को ही दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार द्वारा विधानसभा के भीतर अपनाये गये रवैये की भी कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक सदन के अंदर राज्यसभा चुनाव पर चर्चा चाहते हैं। लेकिन उन्हें नेम करके बाहर कर दिया गया, जो कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। बीजेपी चर्चा से भाग रही है, इससे स्पष्ट है कि उसके मन में चोर है और उसने यह चुनाव जीतने के लिए अनैतिक और गैर लोकतांत्रिक हथकंडे अपनाए।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X