Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस ने अपने विधायक बेचे और बीजेपी ने उन विधायकों को खरीदा: अदित्य देवीलाल

Updated on Tuesday, March 17, 2026 19:00 PM IST

चंडीगढ़, 17 मार्च। राज्यसभा चुनाव पर इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि इस बार के राज्यसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के शहरों और गांव में जोर शोर से चर्चाएं थी। जागरूक मतदाता टक टकी लगाकर हर पल की जानकारी ले रहे थे। हरियाणा की जनता बहुत भावुक है वह अपने नेताओं से जुड़ी रहती है। इंडियन नेशनल लोकदल ने जन भावना को ध्यान में रखते हुए चुनाव से दूरी रखी थी। पिछले दो राज्यसभा चुनाव में भी कांग्रेस और बीजेपी ने विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग की थी। कांग्रेस और भाजपा जनता की भावनाओं से खेलते हैं। कल हुए राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और बीजेपी का पर्दाफाश जनता के बीच में हो गया है। इससे पहले स्याही कांड और कार्तिक शर्मा की जीत में भी हॉर्स ट्रेडिंग हुई थी।
सभी राज्य सभा चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी ने विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग की
सत्ता पक्ष की बीजेपी और विपक्ष के कांग्रेस ने मिलकर प्रदेश की पौने तीन करोड़ की जनता के साथ खेल किया है। इन लोगों को शर्म नहीं आई। एक तरफ हरियाणा की जनता सरकार के कार्यकाल से परेशान है। वहीं कांग्रेस नेता ने अपने विधायकों को बीजेपी की तरफ भेज दिया। मतदान के दौरान कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रभारी बीके हरिप्रसाद हर मतदाता का वोट देख रहे थे कि किस विधायक ने कहां वोट डाला है। जब कांग्रेस को सब कुछ पता लग गया था। तो 4 बजे मतगणना बंद होते ही जनता के सामने इसका खुलासा कर देना चाहिए था। कांग्रेस को बताना चाहिए था कि उनके किस विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है और किस विधायक ने बीजेपी के पक्ष में अपना वोट रद्द करवाया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चुप्पी कई सवालों को खड़ा कर रही है। कांग्रेस गरीबों के साथ होने की बात करती है। लेकिन कांग्रेस ने एक दलित समाज के व्यक्ति को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग में विश्वास करती है। करोड़ों में विधायक बिकने की सूचना है। कांग्रेस ने अपने विधायक बेचे और बीजेपी ने उन विधायकों को खरीदा। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान की धज्जियां उड़ा दी। हलके के लोग जानना चाहते हैं, कहीं उनके विधायक ने क्रॉस वोटिंग तो नहीं की है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के इंडियन नेशनल लोकदल को कांग्रेस की बी टीम बताने पर आदित्य देवीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उनको ज्यादा बोलने की आदत है। उनको अपनी जांच करवानी चाहिए। बीजेपी ने कांग्रेस के लिए जो गड्ढा खोदा था। उसमें बीजेपी ही गिर गई है। बीजेपी के एक सदस्य का वोट भी रद्द हुआ है। कांग्रेस के वोट रद्द करवाने में हुड्डा ने योजनाबद्ध तरीके से मदद की है। आदित्य देवीलाल ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें मुख्यमंत्री ने निर्दलीय प्रत्याशी को वोट देने की बात कही थी। इस पर आदित्य देवीलाल ने कहा नामांकन के दिन निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल ने कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं ऐसे में उनके समर्थन का सवाल ही नहीं उठाता।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X