Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कर्मवीर बौद्ध का कांग्रेस मुख्यालय में भव्य स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

Updated on Tuesday, March 17, 2026 18:55 PM IST

चंडीगढ़। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद हरियाणा कांग्रेस में उत्साह, उल्लास और जश्न का माहौल देखने को मिला। इस जीत को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने न केवल एक राजनीतिक सफलता, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सत्य की जीत के रूप में भी स्वीकार किया। परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया गया। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध जीत के उपरांत चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया, जोरदार नारेबाजी की और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

 भाजपा के तमाम प्रयासों के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार की जीत, लोकतंत्र और सत्य की विजय – राव नरेंद्र सिंह


इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नीतियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी विधायकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास से ही यह सफलता संभव हो पाई है। मीडिया से बातचीत करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के लिए भाजपा ने हरसंभव प्रयास किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती थी कि एक साधारण, गरीब एवं दलित परिवार से आने वाला व्यक्ति राज्यसभा में पहुंचकर आम जनता की आवाज़ उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को रोकने के लिए हर तरह के राजनीतिक हथकंडे अपनाए गए, लेकिन अंततः भाजपा अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सकी। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता के दबाव और विभिन्न रणनीतियों के बावजूद यह परिणाम स्पष्ट करता है कि लोकतंत्र में सच्चाई और जनभावना सर्वोपरि होती है। यह जीत लोकतंत्र की मजबूती और सत्य की विजय का प्रतीक है। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि कर्मवीर सिंह बौद्ध राज्यसभा में हरियाणा और देश के हितों को मजबूती से उठाएंगे तथा आम जनता, विशेषकर वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और पारदर्शिता के साथ खड़ी रही है, और यह जीत उसी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X