Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

चौशाला से “जनता के द्वार, न्याय की गुहार” अभियान शुरू, सुशील गुप्ता का भाजपा पर तीखा हमला

Updated on Monday, March 16, 2026 18:39 PM IST

16 मार्च 2026 कैथल: आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कलायत के चौशाला गांव के महर्षि च्यवन ऋषि जी मंदिर के प्रांगण की पावन भूमि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, डॉ. संजय सिंह सहित करीब 23 नेताओं को तथाकथित झूठे व भाजपा द्वारा मनगढ़ंत शराब घोटाले के मामले में बरी किया जाना और दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई की याचिका को खारिज किया जाना यह साबित करता है कि भाजपा की पूरी साजिश झूठ और राजनीतिक द्वेष पर आधारित थी।

मनगढ़ंत शराब घोटाला केस में दोषमुक्त हुए AAP नेता, सुशील गुप्ता बोले—भाजपा की साजिश हुई बेनकाब महर्षि च्यवन ऋषि की धरा से AAP का जनसंपर्क अभियान लॉन्च, गांव-गांव पहुंचेगी पार्टी: सुशील गुप्ता महंगाई, बेरोजगारी, नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के बीच जाएगी AAP: सुशील गुप्ता

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने भी अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया था कि तथाकथित शराब घोटाला पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत है। इसके बावजूद केंद्र सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करके आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची गई लेकिन अब अदालत के फैसलों ने भाजपा के झूठ को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के सभी नेताओं को कट्टर ईमानदार व देशभक्त घोषित कर दिया है। सुशील गुप्ता जी ने आगे कहा की माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किए गए अरविंद केजरीवाल जी सभी नेताओं को भाजपा के मनगढ़ंत शराब घोटाले के बारे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को बताएंगे कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार देशभक्त थे, है और रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही कहती आई है कि यह मामला राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है और अब न्यायपालिका के फैसलों ने इस सच्चाई पर मुहर लगा दी है। यह देश की जनता की जीत है और यह साबित करता है कि सच को दबाया नहीं जा सकता। डॉ. सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों—शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास—को लेकर अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

Readers' Comments
Parvinder kaur 5/25/2024 9:11:05 PM

Little bit is ryt bt in India Congress party should come . We r waiting for huge changes in India .Jai Hind 🇳🇪

Parvinder kaur 5/25/2024 9:10:48 PM

Little bit is ryt bt in India Congress party should come . We r waiting for huge changes in India .Jai Hind 🇳🇪

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X