Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

स्वास्तिक परिवार की दुआएं लेकर विदा हुईं 16 बेटियां

Updated on Monday, March 16, 2026 18:36 PM IST

गुरुग्राम। स्वास्तिक फाउंडेशन की ओर से सामूहिक विवाह समारोह में 16 बेटियां स्वास्तिक परिवार का आशीर्वाद और दुआएं लेकर भावुकता भरे पलों में विदा हुईं। नशा मुक्त समाज बनाने, बेटी बचाने-बेटी पढ़ाने, बेटी शिक्षा को बढ़ावा देने की सीख स्वास्तिक फाउंडेशन परिवार की ओर से इन बेटियों को दी गई। भव्य आयोजन के बीच इनका विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। साध्वी आत्मा चेतना गिरी ने कार्यक्रम में शिरकत करके आशीर्वाद दिया। कथा वाचक मोहित व्यास भी समारोह में पहुंचे। सभी अतिथियों का मंच पर सम्मान किया गया।  

-स्वास्तिक फाउंडेशन ने राजपूत वाटिका में धूमधाम से किया गया इन बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह -संतों व समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने बेटियों को दिया सुखमय जीवन का आशीर्वाद

पिछले करीब तीन महीने से स्वास्तिक फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य इस सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों में जुटे थे। हर बार पहले से भव्य शादी करने की सोच के साथ इस बार और भव्यता समारोह में नजर आई। जब एक साथ 16 दूल्हों की बारात ओल्ड दिल्ली रोड से निकली तो हर कोई देखता रह गया। भव्यता से सजाए गए रथ पर बजते डीजे और ढोल पर बाराती नाचते-गाते चले। बारात में विंटेज कारों को भी शामिल किया गया, ताकि गरीब परिवारों के वर-वधू यह महसूस ना करें कि उनकी शादी में कुछ कमी रह गई। दूल्हों के परिवारजन, रिश्तेदार मस्ती में झूमते-गाते हुए बारात में चले। संस्था के संरक्षक बनवारी लाल सैनी एवं सुमेर सिंह तंवर ने बताया कि स्वास्तिक फाउंडेशन का सालाना सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य यही है कि हर बेटी के हाथ पीले होने चाहिए। चाहे वह गरीब हो मध्यमवर्गीय परिवार से हो। हर किसी का वैवाहिक जीवन का सपना पूरा होना चाहिए।
स्वास्तिक फाउंडेशन के प्रयासों से समाज के लोगों को ऐसी बेटियों का कन्यादान करने का अवसर मिलता है, जिनसे उनका खून का रिश्ता तो नहीं होता लेकिन एक आत्मीय रिश्ता जुड़ जाता है। हर बेटी को अपनी बेटी मानकर विदाई दी जाती है। संस्था के चेयरमैन कश्मीर सिंह एवं महासचिव राजेश सैनी के मुताबिक संस्था की ओर से वर्ष 2021 में पहला सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था। तब से लगातार ही यह समारोह किए जा रहे हैं। विवाह में नवदंपत्तियों को गृहस्थ जीवन के लिए जरूरी सामग्री भी उपहार स्वरूप दी जाती है। संस्था के अध्यक्ष राज सैनी बिसरवाल ने बताया कि यह विवाह समारोह इसलिए भी यादगार बन गया कि इसमें एक भी व्यक्ति नशे में नहीं था। मदिरा पान की सख्त मनाही थी और सभी ने इसका पालन किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर समाज को जोडऩे की सोच के साथ काम करते हैं। शादी जैसे पवित्र आयोजन में नशा करने वाले बाधा उत्पन्न करते हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X