Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में एनएसएस का एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित

Updated on Saturday, March 14, 2026 18:16 PM IST

14 मार्च, रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यदि समाज सेवा और सकारात्मक कार्यों में आगे आए तो समाज में सार्थक परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस इंचार्ज डॉ. पिंकी चौहान ने किया। उन्होंने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एनएसएस का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करना है, ताकि वे समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझ सकें और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज के विकास में योगदान दे सकें।
शिविर के दौरान सामान्य अस्पताल से  मेनका (मनोचिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता) ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तनाव, अवसाद और मानसिक दबाव आज के जीवन की बड़ी चुनौतियाँ बनती जा रही हैं, इसलिए इनसे बचाव के लिए जागरूकता, संवाद, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है।
इसी क्रम में सामान्य अस्पताल की सुनीता रानी (सामुदायिक नर्स) ने भी विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित दिनचर्या बनाए रखने, संतुलित आहार लेने तथा सकारात्मक वातावरण में रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “युद्ध का मूक शिकार: पर्यावरण विनाश” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।
 
Readers' Comments
Sandeep Singh 5/25/2024 10:01:48 PM

In our community, there's a person who embodies the qualities we all admire: politeness, nobility, intelligence, and a deep commitment to societal progress. That person is NK Sharma Ji. Sharma Ji's politeness isn't just a facade; it's a core aspect of who he is. He treats everyone with respect and kindness, fostering a sense of unity and harmony among us. His nobility shines through in every action he takes. Whether it's lending a helping hand to those in need or standing up for what's right, Sharma Ji's moral compass never wavers. Intelligence is another of Sharma Ji's defining traits. He possesses a sharp mind and an astute understanding of the issues facing our society. But more than that, he uses his intelligence to devise innovative solutions and drive meaningful change. But perhaps what sets Sharma Ji apart most is his unwavering dedication to the betterment of society. He doesn't just talk about making a difference; he actively works towards it every day. Whether it's through community initiatives, advocacy work, or his own personal actions, Sharma Ji is always striving to make our world a better place. That's why, when it comes time to cast your vote, there's only one choice: NK Sharma Ji. By supporting him, you're not just supporting a candidate – you're supporting a vision for a brighter, more compassionate future for us all.

Sekhon 5/25/2024 9:17:30 PM

NK sharma ji intelligent parson Always regard to all public. So vote to alkali dal sharma ji

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X