Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान

Updated on Thursday, March 12, 2026 18:07 PM IST

चंडीगढ़, 12 मार्च : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने देशभर की तरह हरियाणा में रसोई गैस (एलपीजी सिलेंडर) की भारी कमी के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि राज्य में घरेलू और कमर्शियल दोनों स्तर पर गैस की आपूर्ति ठप पड़ गई है, जिससे आम जनता का जीवन दूभर हो गया है। पहले रसोई गैस की बढ़ती कीमतें और अब सिलेंडर की आपूर्ति की किल्लत से साबित होता है कि भाजपा सरकार आम लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने मांग करी कि हाल में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और उपभोक्ताओं को समय पर पर्याप्त गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। हुड्डा ने केंद्र एवं राज्य सरकार से तुरंत कालाबाजारी पर रोक लगाने, घरेलू व कमर्शियल गैस की सप्लाई सुचारु रूप से बहाल करके जनता को राहत देने की भी मांग की। हुड्डा अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर लगाया कालाबाजारी को बढ़ावा देने और भ्रम फैलाने का आरोप हाल में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि तुरंत वापस ली जाए और उपभोक्ताओं को समय से पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए

उन्होंने आगे कहा कि एलपीजी गैस किल्लत का असर हरियाणा समेत उत्तर भारत में भी गहरा गया है। हालात दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सीधा हमला हो रहा है। पहले ही रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर सरकार ने लोगों को भारी आर्थिक चोट दी और अब गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों को घंटों लाइन में लगने और कई-कई दिनों तक इंतजार करने को मजबूर कर दिया है। लोगों की शिकायत है कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों को लेकर परेशानी बढ़ रही है। जमीनी स्तर पर व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता कम होने से कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। हरियाणा के लगभग हर जिले में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है। कई जगहों पर ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद हो गई है या बुकिंग होने पर भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। शादी-विवाह के मौसम में यह समस्या सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। जिन परिवारों में ब्याह चल रहे हैं, उन्हें खाना पकाने, मेहमानों की व्यवस्था करने में भारी दिक्कत हो रही है। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई है, जिसके कारण होटल, रेस्तरां, ढाबे, कैटरिंग और अन्य छोटे-बड़े व्यवसाय ठप पड़ गए हैं या बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कालाबाजारी के चलते सिलेंडर कई गुना महंगे दामों पर बिक रहे हैं।

 पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार जनता को राहत दिलाने की बजाय भ्रामक दावे कर रही है। एक तरफ बीजेपी सरकार दावा करती है कि गैस की कोई कमी नहीं है, जबकि दूसरी तरफ सप्लाई रोक दी गई है। कमर्शियल सिलेंडर तो बंद कर दिए गए हैं और घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी में भी भारी देरी हो रही है। सरकार न तो किल्लत की पूरी जानकारी दे रही है और न ही कालाबाजारी पर कोई सख्त कार्रवाई कर रही है। जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X