Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एलपीजी की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में अंबाला में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Updated on Thursday, March 12, 2026 17:57 PM IST

अंबाला:- हरियाणा में एलपीजी की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंबाला में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल,प्रफुल्ल गुडथे विशेष रूप से मौजूद रहे। जानकारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शन हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में लगभग 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में आयोजित किया गया।

वैश्विक संकट और युद्ध की आड़ में केंद्र सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है – राव नरेंद्र सिंह

उन्होंने ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों और वैश्विक संकट (जैसे पश्चिम एशिया में संघर्ष) के नाम पर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है, जबकि सरकार एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा, "भाजपा ने सत्ता में आने से पहले 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब कीमतें आसमान छू रही हैं। आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है, ढाबे-होटल बंद होने की कगार पर हैं। यदि दाम नहीं घटाए गए तो हरियाणा भर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।"

अंबाला में प्रदर्शनकारियों ने 'महंगाई हटाओ', 'एलपीजी सस्ता करो' जैसे नारे लगाए। कई जगहों पर चूल्हा जलाकर प्रतीकात्मक विरोध भी दिखाया गया, ताकि रसोई गैस की किल्लत से आम आदमी की परेशानी को उजागर किया जा सके। अंबाला के ढाबा संचालकों ने भी बताया कि कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से उनके चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं और कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस पर बोलते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता की इस परेशानी पर केंद्र सरकार की चुप्पी, इस बात की ओर इशारा कर रही है कि सरकार को जनता की परेशानियां से कोई लेना-देना नहीं है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X