Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक आयोजित

Updated on Wednesday, March 11, 2026 21:25 PM IST

चण्डीगढ, 11 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, कृषि, बिजली निगम सहित कई विभागों के लिए आवश्यक उपकरण खरीद को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं के निर्माण के लिए भी टेण्डर प्रक्रिया सम्पन्न की गई। बैठक में 675.82 करोड़ रुपए के कुल 15 एजेंडे रखे गए। नेगोसिएशन के बाद 657.82 करोड़ रुपए में छोड़े गए। इस प्रकार सरकार को लगभग 68.13 करोड़ रुपए की बचत हुई।  मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास परियोजनाओं की समय समय पर मोनिटरिगं करें ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सकें। इसके अलावा विकास कार्यो में गुणवता पर विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यो में देरी और गुणवता के मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि टेण्डर प्रक्रिया भी समय पर पूरी करें। यदि कोई अधिकारी इसमें लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बैठक में यमुनानगर व पानीपत थर्मल पावर प्लांट में आटोमेटिड कोयला सप्लायर एवं रखरखाव के लिए प्रक्रिया पूरी की। इसके अलावा डीएचबीवीएनएल के लिए 220 केवी, 33/11 केवी के बिजली ट्रांसफर खरीदने की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया। 

 

  यमुनानगर, पानीपत पावर प्लांट के लिए कोल सप्लाई, रखरखाव की मंजूरी   बावल में 18 करोड़ से बनेगा न्यायिक काम्पलेक्स

गुरूग्राम में ड्रेन व बसई लाईन कार्य की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम में बसई जलघर से सेक्टर 25, रेलवे लाईन 2 के नीचे से 1600 एमएम से 600 एमएम की पाईप लाईन डालने के कार्य की भी मंजूरी दी। लगभग 55 करोड़ रुपए की लागत से डलने वाली इस पाईप लाईन का कार्य जल्द शुरू कर बरसात के सीजन से पहले पूरा करने को कहा। उन्होंने बुस्टिगं स्टेशन सेक्टर 16 के लिए पाईप लाईन डालने के कार्य को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम में स्टोर्म वाटर की निकासी हेतू अशोक विहार से नजदीक भीमगढ खेडी रेलवे कल्वर्ट नम्बर 50 तक आरसीसी मास्टर ड्रेन बनाने की स्वीकृति प्रदान की। इस कार्य पर लगभग 17.60 करोड़ की लागत आएगी। फरीदाबाद में लगभग 41.84 करोड़ रुपए की लागत से 20 एमएलडी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के कार्य के लिए भी टेण्डर प्रक्रिया पूरी की गई ।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X