Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

44वीं ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन ड्यूटी मीट में हरियाणा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 4 पदक किए अपने नाम

Updated on Friday, March 06, 2026 17:21 PM IST

चंडीगढ़, 6 मार्च।* 44वीं ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन ड्यूटी मीट में हरियाणा पुलिस की इक्वेस्ट्रियन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक अपने नाम किए। टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में शानदार कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के टेकनपुर में 15 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी।

 

डीजीपी ने दी टीम को बधाई, बताया मेहनत और अनुशासन का परिणाम

इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के जवान हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इक्वेस्ट्रियन खेलों में यह उपलब्धि न केवल टीम की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह हरियाणा पुलिस की पेशेवर दक्षता और प्रशिक्षण की उच्च गुणवत्ता को भी दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी हरियाणा पुलिस के खिलाड़ी इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

 

एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया—ऐसी प्रतियोगिताएं बढ़ाती हैं अनुशासन और नेतृत्व क्षमता

वहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस बल में अनुशासन, साहस, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत बनाती हैं। उन्होंने पदक विजेताओं और पूरी इक्वेस्ट्रियन टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) संदीप सिंह कश्यप, कंसल्टेंट के-9 एवं माउंटेड पुलिस को भी विशेष रूप से बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और रणनीतिक सहयोग ने टीम की तैयारी को मजबूती प्रदान की।

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X