1. आज दिनांक 05.03.2026 को बजट अनुमानों पर चर्चा के दौरान श्री निर्मल सिंह, विधायक द्वारा दादुपर नलवी नहर के विषय पर कहे गये शब्द "बड़ी ईमानदारी से मैं तारीफ करूँगा मनोहर लाल खट्टर जी की। मैं मिला उनसे, उन्होंने बड़े आराम से कहा, जरूरी तो है पर पैसे तो नहीं है।" अध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार सदन की कार्यवाही से निकाले गये।
2. आज दिनांक 05.03.2026 को बजट अनुमानों पर चर्चा के दौरान श्री निर्मल सिंह, विधायक द्वारा कहे गये शब्द "लॉ एंड ऑर्डर में आप देश में नंबर वन हो निकम्मेपन में।" अध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार सदन की कार्यवाही से निकाले गये।
3. हरियाणा विधान सभा आज दिनांक 05.03.2026 को बजट अनुमानों पर चर्चा के दौरान श्री अशोक अरोड़ा, विधायक द्वारा कहा गया "लूट" शब्द अध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार सदन की कार्यवाही से निकाला गया।