Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

संगठन से संसद तक समर्पण की मिसाल: संजय भाटिया ने भरा राज्यसभा नामांकन

Updated on Thursday, March 05, 2026 18:29 PM IST

चंडीगढ़ 05 मार्च। हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद संजय भाटिया ने आज चंडीगढ़ विधानसभा परिसर में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनका राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। नामांकन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा के प्रभारी डा. सतीश पुनिया,प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, पार्टी के वरिष्ठ नेता में सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता तथा संगठन के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को और अधिक महत्व प्रदान किया। नामांकन के उपरांत संजय भाटिया ने केंद्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को एक सिपाही की तरह निभाते रहे हैं और आगे भी राष्ट्रहित व पार्टीहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली व भाजपा नेतृत्व की मौजूदगी में दाखिल किया पर्चा निर्विरोध चयन लगभग तय, अनुभव और निष्ठा को मिला सम्मान

संजय भाटिया का राजनीतिक सफर संगठन की जड़ों से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा है। युवा मोर्चा से लेकर प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने पार्टी के विभिन्न अभियानों और चुनावों में प्रभावी भूमिका निभाई। लोकसभा और विधानसभा के अनेक उपचुनावों में कमान संभालते हुए उनका ट्रैक रिकॉर्ड उल्लेखनीय रहा है।
वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बिहार, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को उन्होंने पूर्ण समर्पण के साथ निभाया। संगठन में ऊंचा कद होने के बावजूद उन्होंने कभी किसी कार्य को छोटा नहीं समझा, जो उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी प्रभारी डा.सतीश पुनिया, पार्टी के वरिष्ठ नेता व सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता भी उपस्थित रहे

वर्ष 2019 में करनाल लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित होने के बाद संजय भाटिया ने संसद में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। उच्च उपस्थिति, जनहित के मुद्दों पर मुखरता और क्षेत्रीय समस्याओं को मजबूती से उठाने के कारण वे लोकसभा में एक सक्रिय सांसद के रूप में पहचाने गए। करनाल-पानीपत क्षेत्र में उनकी सुलभता और जनसंपर्क ने उन्हें मजबूत जनाधार प्रदान किया।मूल परिचय
नाम: संजय भाटिया
जन्म: 29 जुलाई 1967
मूल निवास: पानीपत, हरियाणा
शिक्षा: बी.कॉम., कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध आई.बी. कॉलेज
पृष्ठभूमि: सामाजिक कार्य एवं संगठनात्मक राजनीति, संगठन और प्रशासनिक दायित्व
हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन के रूप में कार्य। प्रदेश महासचिव के रूप में संगठन विस्तार और चुनाव प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका। पार्टी के भीतर विश्वसनीय और मेहनती रणनीतिकार के रूप में पहचान।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X