Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शिकायत निवारण प्रणाली में तकनीकी क्रांति, एक क्लिक पर प्रदेशभर की मॉनिटरिंग संभव

Updated on Thursday, March 05, 2026 17:32 PM IST

चंडीगढ़, 5 मार्च। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने 69वीं स्टेट एम्पावर्ड कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस ने शिकायत निवारण प्रणाली को पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है। अब पुलिस मुख्यालय स्तर से एक क्लिक पर प्रदेश की सभी फील्ड यूनिट्स में लंबित शिकायतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। काफी समय से लंबित मामलों का स्वतः संज्ञान लिया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। यह बैठक पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-6, पंचकूला में आयोजित की गई थी जिसमें फील्ड यूनिट के कई वरिष्ठ अधिकारियो ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से भाग लिया। एससीआरबी प्रमुख शिवास कविराज ने बैठक में एससीआरबी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में डीजीपी ने शिकायत तंत्र को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एफआईआर एवं कंप्लेंट मॉड्यूल की हॉटस्पॉट मैपिंग की जाए, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि CCTNS के माध्यम से शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग के साथ-साथ उनके समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष फोकस किया जाए।

डिजिटल पुलिसिंग में हरियाणा अव्वल, एससीआरबी की उपलब्धियों ने स्थापित किए नए मानक

सिंघल ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रणाली की सफलता मजबूत सुपरविजन पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करें, लंबित मामलों की बारीकी से निगरानी करें तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए कमियों को समय रहते दूर करें। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रभावी नेतृत्व, बेहतर समन्वय और सतत निगरानी से प्रत्येक जिला उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है। डीजीपी ने विश्वास व्यक्त किया कि सकारात्मक नेतृत्व और टीमवर्क के बल पर हरियाणा पुलिस प्रत्येक मानदंड पर उल्लेखनीय सुधार दर्ज करेगी और अपनी उपलब्धियों को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी नितिका गहलोत ने बताया कि DigiLocker के साथ हरियाणा पुलिस की सेवाओं का सफल समन्वय किया गया है। अब हरियाणा पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले विभिन्न प्रमाण-पत्र डिजीलॉकर में सुरक्षित रूप से संग्रहित किए जा सकेंगे, जिससे नागरिकों को डिजिटल सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा।
 एसपी एससीआरबी नितिका गहलोत ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछली बैठक के बाद हरियाणा पुलिस ने तकनीकी सुदृढ़ीकरण और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं। जून 2021 से अब तक 56 महीनों में 42 बार राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर राज्य ने अपनी निरंतर उत्कृष्टता सिद्ध की है। जनवरी 2026 में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर हरियाणा ने एक नया मानक स्थापित किया।


Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X