Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विकसित हरियाणा विकसित भारत के विजन के दृष्टिगत बनाया गया बजट :- डॉ. अरविंद शर्मा

Updated on Tuesday, March 03, 2026 20:49 PM IST

रोहतक, 3 फरवरी। हरियाणा के सहकारिता, निर्वाचन, जेल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने वर्ष 2026-27 के बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण और सहकारिता क्षेत्र के उत्थान के लिए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित हरियाणा-विकसित भारत के विजन के दृष्टिगत बनाया गया है। रोहतक स्थित कोऑपरेटिव मैनेजमेंट सेंटर को को ऑपरेटिव कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा और इसे त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय से जोड़ा जाएगा। डॉ. अरविंद शर्मा स्थानीय बीजेपी प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में बजट पर चर्चा विषय पर प्रेस वार्ता में प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट जनभागीदारी पर आधारित है, जिसमें 12,400 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 5,000 सुझावों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बजट तैयार करते समय प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा की गई पहल को आगे बढ़ाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों से बजट पूर्व संवाद किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण को महत्व देते हुए वायु क्लीनिंग के लिए 2716 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 5715 करोड़ रुपये आबंटित किए गए है।

- बजट में गत वर्ष की तुलना 10.28 प्रतिशत की हुई वृद्धि - जनभागीदारी पर आधारित ऐतिहासिक बजट, 12,400 सुझावों में से 5,000 शामिल - सहकारिता क्षेत्र को बड़ी सौगात, 70.36 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 1970 करोड़ का प्रावधान

निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भागीदारी मिल का पत्थर साबित होगी। शुगर फैड का विकसित भारत में विशेष योगदान रहेगा। भाजपा के नेतृत्व में सरकार संकल्प लेती है तथा विपक्षी पार्टियां केवल घोषणाएं करती है। सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किये गए 217 संकल्पों में से 60 संकल्प पूर्ण किए जा चुके है। सरकार द्वारा 2025-26 के बजट का 98 प्रतिशत खर्च किया गया है। किसानों को सीधी बिक्री के लिए ग्रामीण हाट स्थापित होंगे, जिन्हें मंडियों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को पावन त्योहार होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां व हरियाली लेकर आये।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.28 प्रतिशत अधिक है। सहकारिता क्षेत्र के लिए बजट में 70.36 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 1970 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश की 804 पैक्स को सशक्त किया जाएगा तथा 300 पैक्स को लाभ में लाने का लक्ष्य रखा गया है। पैक्स में 25 तरह के कार्य किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6 वीटा प्लांट कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त 2000 नए वीटा बूथ खोले जाएंगे, जिनमें महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। अरविंद शर्मा ने कहा कि किसानों के हित में गन्ना उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति एकड़ की जाएगी तथा प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर मुआवजा 50 हजार रुपये प्रति एकड़ किया गया है। मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों की गत 53 वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सरकार द्वारा भालौठ माइनर की रोहतक में लाइनिंग के लिए 65 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है तथा गोहाना में 73 करोड़ रुपये का प्रावधान इस माइनर की लाइनिंग के लिए किया गया है।

- किसानों के लिए राहत पैकेज, गन्ना प्रोत्साहन राशि 5000 रुपये प्रति एकड़ - पर्यटन को बढ़ावा, पिंजौर में फिल्म सिटी, पिंजौर, मानेसर व खरखौदा में वेडिंग सिटी

विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिंजौर में आधुनिक फिल्म सिटी स्थापित की जाएगी। पिंजौर, मानेसर और खरखौदा में वेडिंग सिटी विकसित की जाएगी, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश में तीन लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गुरुग्राम में महिलाओं के कौशल विकास के लिए नारी मंडपम की स्थापना की जाएगी। सरकार द्वारा केंद्र सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा शुरू की गई भारत टैक्सी की तर्ज पर पिंक कैब की शुरुआत की जाएगी, जिसमें महिलाओं को प्रशिक्षण के अलावा वाहन खरीद के लिए 10 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा। महिलाओं को एक प्रतिशत रोड़ टैक्स में भी छूट प्रदान की जाएगी। प्रदेश में 7 महिला थाने एवं चार साइबर थाने और खोले जायेंगे।
कारागार मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा एआई को बढ़ावा देने के लिए 774 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश एक लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण दिया जायेगा। महिलाओं में गर्भाशय के कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश में तीन लाख बेटियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार किया जायेगा, जिसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। बिजली की आवश्यकता पूरी करने के लिए सोलर प्लांट की व्यवस्था पर बल दिया जा रहा है। प्रदेश में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट स्थापित की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X