Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

संगठन के ‘चाणक्य’ को मिला सम्मान, संजय भाटिया की राज्यसभा में एंट्री तय

Updated on Tuesday, March 03, 2026 20:42 PM IST

चंडीगढ़ 03 मार्च। हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्व सांसद संजय भाटिया को हरियाणा से राज्यसभा के लिए अगला उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह घोषणा न केवल उनके राजनीतिक अनुभव का सम्मान है, बल्कि उनके लंबे सामाजिक और संगठनात्मक योगदान की भी स्वीकृति मानी जा रही है। हरियाणा भाजपा में संरचनात्मक दृष्टि से चाणक्य कहे जाने वाले संजय भाटिया अधिकतर समय पर्दे के पीछे रहकर संगठन का काम करते रहे हैं। लोकसभा विधानसभा व प्रदेश में हुए अधिकतर उपचुनाव में कमान संभालने वाले संजय भाटिया का ट्रैक रिकॉर्ड सर्वश्रेष्ठ रहा है। करनाल लोकसभा सीट से भारी अंतराल की जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले संजय भाटिया दूसरे प्रदेशों में पार्टी की संगठन आत्मक मजबूती का काम फिलहाल कर रहे हैं। हरियाणा भाजपा में युवा मोर्चा से लेकर पार्टी के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूरक निर्वहन करते हुए वर्तमान में संजय भाटिया पश्चिम बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनाव का काम देख रहे हैं। राज्यसभा के लिए उनका चयन इस बात का संकेत है कि पार्टी नेतृत्व अनुभव, प्रतिबद्धता और संगठनात्मक निष्ठा को प्राथमिकता दे रहा है। राज्यसभा के लिए उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही संजय भाटिया के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। संगठन, समाज और संसद में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह निर्णय हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

जमीनी कार्यकर्ता से राष्ट्रीय नेतृत्व तक,संजय भाटिया का संघर्षपूर्ण सफर रंग लाया संगठनात्मक कौशल और विकास दृष्टि का सम्मान,अनुभव, प्रतिबद्धता और विजयी रणनीति का पुरस्कार, हरियाणा भाजपा का रणनीतिक चेहरा अब उच्च सदन में संगठन सुदृढ़ीकरण के शिल्पी को मिला राष्ट्रीय मंच
 

संगठन से शिखर तक का सफर
पूर्व सांसद संजय भाटिया का प्रेरणादायक राजनीतिक सफर
समर्पण, सेवा और सफलता की मिसाल संजय भाटिया हरियाणा की राजनीति में एक ऐसे प्रखर कार्यकर्ता और नेता के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र, समाज और जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया है। पानीपत में 29 जुलाई 1967 को जन्मे संजय भाटिया ने छात्र जीवन से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़कर संगठनात्मक कार्य शुरू किया। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1980 के दशक में हुई, जब वे 1987 में मंडल महासचिव बने और 1989 में मंडल अध्यक्ष का पद संभाला।

 

पूर्व सांसद संजय भाटिया हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, संगठन से संसद तक का समर्पित और संघर्षपूर्ण सफर जमीनी कार्यकर्ता से राष्ट्रीय राजनीति तक, सामाजिक सरोकारों और विकास की प्रतिबद्धता का सम्मान

इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। जिला महासचिव, जिला अध्यक्ष और 1998 में राज्य महासचिव तक का सफर तय किया। 2001 में उन्हें नगर परिषद का अध्यक्ष बनाया गया, जो उनकी लोकप्रियता और संगठन में सक्रियता का प्रमाण था। भाजपा में वे मंडल अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला अध्यक्ष, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक और किसान मोर्चा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य जैसे पदों पर रहे। 2015 से 2021 तक वे भाजपा हरियाणा के राज्य महासचिव रहे और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के रूप में ग्रामीण विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में योगदान दिया। उनका सबसे बड़ा राजनीतिक उपलब्धि 2019 लोकसभा चुनाव में आई, जब वे पहली बार चुनाव लड़ते हुए करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर भारी बहुमत से विजयी हुए। 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X