Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नायब सरकार का बजट रोजगार सृजन और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने वाला बजट है : डा. सतीश पूनिया

Updated on Tuesday, March 03, 2026 20:20 PM IST

चंडीगढ़, मार्च। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ता सशक्त और संतुलित बजट बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों, छात्रों का विशेष ध्यान रखा है। डा. पूनिया ने बजट की प्रशंसा करते हुए बजट को हरियाणा की आर्थिक मजबूती की ओर निर्णायक कदम बताया। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने गरीब कल्याण से लेकर उद्योग प्रोत्साहन का बजट पेश करने पर मुख्यमंत्री सैनी का आभार जताया। सतीश पूनिया ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री ने किसानों, गरीबों, महिलाओं से लेकर अग्निवीरों के लिए बड़े एलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने बजट में हरियाणा के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए धन आवंटित किया है इससे हरियाणा के विकास को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाने, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लिनिक बनाने, हांसी को मॉडर्न डिस्ट्रिक्ट बनाने समेत कई घोषणाएं की जो नायब सरकार के सराहनीय निर्णय हैं।  

बजट में मुख्यमंत्री का गरीब कल्याण से लेकर उद्योग प्रोत्साहन पर फोकस : डा. पूनिया

डा. पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में उद्योगों के लिए ‘‘सक्षम’’ नाम से 500 करोड़ रुपये का एक स्पेशल फंड बनाने की घोषणा की है। महिलाओं को गाड़ी खरीदने पर एक प्रतिशत की छूट दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट 2025-26 की तुलना में 10.28 फीसदी ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भी कई घोषणाएं की है जो सराहनीय हैं।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि यह बजट विकास की रफ्तार को नई ऊर्जा देगा। बजट में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण उन्नति और शहरी आधुनिकीकरण का संतुलित समन्वय पेश किया है तथा रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्टार्टअप प्रोत्साहन का विस्तृत खाका भी रखा है।  डा. पूनिया ने कहा कि यह बजट डिजिटल, हरित और नवाचार आधारित भविष्य की तैयारी का बजट है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X