Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनता के सुझावों से हरियाणा के भविष्य का बजट पेश किया है : अरविंद सैनी

Updated on Tuesday, March 03, 2026 19:36 PM IST

गुरुग्राम, 3 मार्च। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री हरियाणा के उज्जवल भविष्य का बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का बजट जनता की सलाह से जनता के लिए बनाया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए एक ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा है। अरविंद सैनी कहा कि नायब सरकार का बजट प्रदेश की जनता के सपनों को पूरा करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनरी ने वित्त मंत्री के रूप में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ 17 लाख रुपये का बजट प्रस्तुत किया। यह पिछले वर्ष 2025-26 के संशोधित आंकड़े 2 लाख 2 हजार 816 करोड़ 66 लाख रुपये से 10.28 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 13 बैठकें की जिनमें 2199 सुझाव प्राप्त हुए। इसके अलावा, ए.आई. चैटबॉट पर भी 12 हजार 400 सुझाव प्राप्त हुए। इनमें से लगभग 5 हजार सुझावों को बजट प्रस्तावों में शामिल किया गया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि 11 वर्षों में हरियाणा की जीडीपी तीन गुणा हो गई। वर्ष 2014-15 में जी.डी.पी. 4 लाख 37 हजार 145 करोड़ रुपये थी। वर्ष 2025-26 में अनुमानित जी.डी.पी. 13 लाख 67 हजार 769 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय भी लगभग तीन गुणा हो गई है। वर्ष 2014-15 में यह 1 लाख 47 हजार 382 रुपये थी। वर्ष 2025-26 में अनुमानित यह 3 लाख 95 हजार 618 रुपये है।
नायब सरकार का बजट जनता के सपनों को पूरा करने का संकल्प है : अरविंद सैनी

अरविंद सैनी ने कहा कि प्रदेश में वायु प्रदूषण रोकने के लिए विश्व बैंक ने हमारे ’हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट’ को स्वीकृति दी है। हरियाणा ए.आई. मिशन के लिए भी 474 करोड़ रुपये की स्वीकृति विश्व बैंक से मिल जाएगी। इस मिशन के तहत 1 लाख युवाओं को ए.आई. प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिलवाने एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति के उद्देश्य से प्रदेश में ’हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ के नाम से एक तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनाई जाएगी। प्रदेश के सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा आधारित परिसरों में बदला जाएगा। निवेशकों के लिए नई ’मेक इन हरियाणा नीति’ लागू की जाएगी। .एस.आई.आई.डी.सी. के औद्योगिक क्षेत्रों में और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए वर्ष 2026-27 में ’सक्षम’ नाम से 500 करोड़ रुपये से एक विशेष फंड की स्थापना भी की जाएगी।
अरविंद सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों और श्रमिकों का विशेष ध्यान रखा है। अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 11 हजार 257 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 15 हजार 200 रुपये प्रतिमाह की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर एक ’आदर्श परीक्षा केंद्र’ स्थापित किया जाएगा। प्रदेश में 1 लाख 40 हजार एकड़ लवणीय व नमकीन भूमि को खेती योग्य बनाया जाएगा।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि ’मेरा पानी-मेरी विरासत योजना’ के तहत 2 हजार रुपये प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल से जुड़े किसानों को जैविक खाद पर 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। प्रदेश में प्राकृतिक खेती के लिए 2 हजार एकड़ का एक स्मार्ट एग्रीकल्चर क्लस्टर बनाया जाएगा।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X