Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

- *हरियाणा पुलिस ने होली से पूर्व किया ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ का आगाज़,  बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया सन्देश* 

Updated on Tuesday, March 03, 2026 19:30 PM IST

 
 
*चंडीगढ़, 3 मार्च 2026।* हरियाणा पुलिस ने होली से पूर्व पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ चलाकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के नेतृत्व में 2 मार्च 2026 को संचालित इस विशेष अभियान के द्वारा यह सन्देश दिया गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रदेशभर में 7471 पुलिसकर्मियों की 1460 टीमों द्वारा एक साथ की गई रेड के दौरान भारतीय न्याय संहिता, एनडीपीएस, एक्साइज और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 461 मुकदमें दर्ज करके 1048 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई राज्य को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में हरियाणा पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
 
- *प्रदेश में 7471 पुलिसकर्मियों की 1460 टीमों ने की रेड, 461 एफआईआर दर्ज, 1048 आरोपी दबोचे*
*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई का संदेश- पुलिस महानिदेशक*
पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ जैसे विशेष अभियान अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट प्रमाण हैं। होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के मद्देनज़र पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है, ताकि आमजन सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में पर्व मना सकें। यह अभियान बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और प्रदेश में शांति, सुरक्षा व सुशासन की भावना को और मजबूत करता है। उन्होंने दोहराया कि अवैध शराब, नशा तस्करी, संगठित अपराध और अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
 
*अवैध शराब के कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक,नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार*
आबकारी अधिनियम के तहत 299 एफआईआर दर्ज कर 293 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 1539 बोतलें अंग्रेजी शराब, 1970 बोतलें देसी शराब, 1051 बोतलें बीएलएल, 6048 बोतलें बीआईएल, 292 बीयर की बोतलें और 8276 लीटर लाहन बरामद की। एनडीपीएस अधिनियम के तहत 46 एफआईआर दर्ज कर 41 आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस ने 25.189 किलोग्राम गांजा, 500 ग्राम अफीम, 191 ग्राम हेरोइन, 5.050 किलोग्राम अफीम भूसा, 34.64 ग्राम स्मैक, 306 ग्राम चरस, 332.18 ग्राम सुल्फा, 390 नशीली गोलियां और 135 कैप्सूल बरामद किए। यह कार्रवाई राज्य को नशामुक्त बनाने के संकल्प को और अधिक सशक्त करती है।
*अवैध हथियारों की धरपकड़,वांछित अपराधियों पर शिकंजा*
आर्म्स एक्ट के तहत 19 एफआईआर दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 20 देसी कट्टे और 11 कारतूस बरामद किए गए। यह अभियान अपराधियों की कमर तोड़ने और संभावित वारदातों को रोकने में प्रभावी साबित होगी। पुलिस ने 61 उद्घोषित अपराधी (पीओ), 101 बेल जंपर, 5 मोस्ट वांटेड, 1 इनामी अपराधी, 1 साइबर अपराधी और 1 जघन्य अपराधी सहित कुल 67 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 68 गैर-जमानती और 48 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए। यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि अपराधी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते।
 
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X