Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नायब सरकार के बजट से विकसित होते हरियाणा को और रफ्तार मिलेगी : मोहन लाल बड़ौली

Updated on Monday, March 02, 2026 19:46 PM IST

चंडीगढ़, 02 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट को कार्यकर्ताओं के साथ सोनीपत में सुना। बड़ौली ने वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण के संकल्प को नई दिशा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2.23 लाख करोड़ से अधिक का जनहितकारी बजट पेश किया है जो हरियाणा में विकास की रफ्तार को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन, किसान और युवा, महिलाएं, छात्र व हर वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप है। बड़ौली ने आम जन के कल्याण के लिए बजट पेश करने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया और प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में गरीब कल्याण से लेकर उद्योग प्रोत्साहन तक समावेशी विकास की मजबूत नींव पेश की है। बजट में ग्रामीण उन्नति और शहरी आधुनिकीकरण का संतुलित समन्वय है। बड़ौली ने कहा कि  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट में रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्टार्टअप प्रोत्साहन का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया है।  
इस बजट से प्रदेश का हर वर्ग सशक्त होगा : मोहन लाल बड़ौली

बड़ौली ने कहा कि हरियाणा का यह बजट डिजिटल, हरित और नवाचार आधारित भविष्य की तैयारी का बजट है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार जनहित में फैसला लेने वाली सरकार है। यही कारण है कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार ने पिछले बजट की 98 प्रतिशत राशि जनहित में खर्च की। बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले बजट से 10.28 फीसदी अधिक का बजट पेश किया है।  उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मधुमक्खी पालन को भी बागवानी बीमा योजना में लाने का ऐलान किया है। गन्ना किसानों को भी बजट में मुख्यमंत्री ने सौगात दी है। सब्जियों के खराबे पर मुख्यमंत्री ने मुआवजा राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये की है। मुख्यमंत्री ने सैमग्रस्त एक लाख एकड़ जमीन को खेली योग्य बनाने का भी ऐलान किया है। सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नई योजना तैयार करेगी। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हित में काम करने वाली सरकार है। बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसान हित में नया बिजली निगम बनाने का बड़ा निर्णय लिया है इससे किसानों को आसानी से नए ट्यूबवेल कनेक्शन मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए दर्जन भर से अधिक ऐसी घोषणाएं की हैं जिनसे किसानों की आय में वृद्धि होगी और किसान सक्षम तथा आत्मनिर्भर बनेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक घोषणा की है। नायब सरकार 2000 नए वीटा बूथ खोलेगी जिसमें महिला समूहों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था बजट में की है। लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने इसे 1.80 लाख तक किया है जो सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को गाड़ी खरीदने पर एक प्रतिशत टैक्स की छूट दी है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X