Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ये बजट नहीं, कोरी भाषणबाजी है – कुछ हकीकत नहीं, सिर्फ लफ्फाजी है- हुड्डा

Updated on Monday, March 02, 2026 19:41 PM IST

चंडीगढ़, 2 मार्च । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये बजट नहीं, बल्कि कोरी भाषणबाजी है, जिसमें कुछ भी हकीकत नहीं, सिर्फ लफ्फाजी है। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा को 5.56 लाख करोड़ के कर्जे तले दबा दिया है। क्योंकि 2026-27 के बजट के अनुसार आंतरिक ऋण 3,91,435 करोड़ रुपये है। छोटी बचतें अनुमानित 50,000 करोड़ रुपये हैं, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम 68,995 करोड़ (2025-26 के अनुसार), और अतिरिक्त देनदारियां (बिजली बिलों का बकाया व सब्सिडी) 46,193 करोड़ हैं। यानी कुल राज्य पर कुल ऋण लगभग 5,56,623 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जो भारी वित्तीय दबाव और अर्थव्यवस्था की खस्ता हालत को दिखाता है। लाडो लक्ष्मी योजना पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि राज्य में 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं की अनुमानित संख्या 8,250,000 (82.5 लाख) है। यदि इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को प्रति माह 2,100 रुपये की भत्ता दिया जाए, तो पूरे वर्ष (12 महीने) के लिए कुल अनुमानित राशि लगभग 20,790 करोड़ रुपये (लगभग 20,000 करोड़) बनती है। लेकिन 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए केवल 6,500 करोड़ रुपये ही प्रावधान किए गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि बजट में उपलब्ध राशि से केवल लगभग 31.25% महिलाओं को ही कवर किया जा सकता है, यानी करीब 67.5% महिलाओं को इस योजना से बाहर रखा गया है या उन्हें लाभ नहीं मिल पाएगा। राज्य का नया बजट 2,23,658 करोड़ रुपये का है, जो पिछले वर्ष 2025-26 के 2,05,017 करोड़ रुपये के बजट से 9% अधिक है। लेकिन राज्य में मुद्रास्फीति दर लगभग 5% होने के कारण वास्तविक वृद्धि मात्र 4% के आसपास ही है। यानी 10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का दावा पूरी तरह भ्रामक है।
बीजेपी ने हरियाणा को 5.56 लाख करोड़ के कर्जे में डुबो दिया- हुड्डा बीजेपी ने नया कर्जा लेकर, पुराने कर्जे की किश्त भरने को ही दिया बजट का नाम- हुड्डा

बजट के मुताबिक सरकार आंतरिक ऋण 76,250 करोड़ रुपये उठा रही है, जबकि ऋण चुकौती (मूलधन 36,101 करोड़ + ब्याज 29,566 करोड़) कुल 65,667 करोड़ रुपये है। इससे अन्य व्यय के लिए मात्र 10,593 करोड़ रुपये ही बच पाते हैं। शिक्षा के लिए 22,914 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं (प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा सहित), जो कुल बजट का मात्र 6.2% है। यह जीएसडीपी का केवल 1.9% है, जबकि नई शिक्षा नीति में शिक्षा पर 6% व्यय की सिफारिश की गई है। स्वास्थ्य के लिए 14,007 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जो कुल बजट का मात्र 6.2% है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के अनुसार बजट व्यय का कम से कम 8% स्वास्थ्य पर होना चाहिए। साथ ही, यह जीएसडीपी का केवल 1.1% है, जबकि नीति में 2.5% की आवश्यकता बताई गई है। कृषि पर व्यय कुल व्यय का मात्र 4.8% है, जबकि राज्य की 70% आबादी कृषि पर निर्भर है। यह स्थिति कृषि क्षेत्र की उपेक्षा को दर्शाती है। जहां तक पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) की बात है तो ऋण चुकाने और तमाम अग्रिम भुगतानों के बाद पूंजीगत व्यय के लिए केवल 21,756 करोड़ रुपये बचते हैं, जो कुल बजट का मात्र 9.7% है। ये नए मेडिकल कॉलेज, सड़कें, पुल और बजट में घोषित अन्य परियोजनाओं के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं हैं। कुल व्यय में पूंजीगत व्यय मात्र 28% है, जबकि उधार ली गई राशि का अधिकांश हिस्सा चालू खपत और पुराने ऋण चुकाने में उपयोग हो रहा है। इससे पूंजी सृजन, विकास गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और राज्य की आर्थिक वृद्धि नहीं हो पा रही है।

हुड्डा ने कहा कि ख़ुद बजट के आंकड़ों और मुख्यमंत्री के भाषण में हताशा नजर आती है। क्योंकि सरकार के पास ना महंगाई को रोकने की कोई योजना है, ना रोज़गार सृजन का कोई प्लान है, ना किसानों की एमएसपी का कोई प्रावधान है, ना इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने की राशि है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी प्रति व्यक्ति आय के आधे अधूरे आंकड़े पेश किए। उसने ये तो बताया कि बीजेपी सरकार में कितनी आय बढ़ी। लेकिन ये नहीं बताया कि कांग्रेस सरकार में आय बढ़ने की गति कितनी तेज थी। कांग्रेस सरकार के दौरान प्रति व्यक्ति आय लगभग 37,000 से बढ़कर लगभग 1,50,000 रुपये हुई थी यानी 4 गुणा बढ़ी थी। जबकि बीजेपी के 10 साल में यह सिर्फ 2 गुणा ही बढ़ी। यानी अगर कांग्रेस सरकार जितनी रफ्तार से बढ़ती तो आज हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय लगभग 6-7 लाख रुपये होती। जबकि फिलहाल ये सिर्फ 3-4 लाख ही है।


Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X