Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेश की समृद्धि व प्रगति का बजट : औमप्रकाश धनखड़

Updated on Monday, March 02, 2026 19:03 PM IST

पार्टी जिला कार्यालय झज्जर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  का कार्यकर्ताओं संग बजट संबोधन सुनते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़।

चंडीगढ़, 2 मार्च। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 के लिए  दस प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ प्रदेश की समृद्धि और प्रगति का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया है। हर क्षेत्र की प्रगति पर फोकस किया गया बजट है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने शानदार बजट देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। धनखड़ ने कहा कि 28 हजार 205 करोड़ रूपये का पूंजीगत व्यय है जो प्रदश्ेा के विकास को नई गति प्रदान करेगा। कृषि क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए हरियाणा एग्री डिस्कॉम  नाम से नया निगम बनाया जाएगा ताकि टयूबलों के कनेक्शन जल्द जारी किए जा सकें। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने जिला पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री का बजट संबोधन सुनने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए यद्द बात कही।
धनखड़ ने कहा कि बजट में खेती किसानी के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान आधारित योजनाओं का विस्तार किया गया है। देसी कपास , प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा दिया गया है। बागवानी में फलों की  खेती खराब होने पर 50 हजार रूपये और मसाले की खेती खराब होने पर 40 हजार रूपये मुवावजा देने का प्रावधान किया गया है।
खेती किसानी सहित हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने वाला बजट राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश को बजटीय अनुशासन में संतुलित बजट देने पर जताया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार

धनखड़ ने कहा कि गुरूग्राम से झज्जर तक छह लेन का सडक़ मार्ग, झज्जर में खेल स्टेडियम, बहादुरगढ़ के ढा़चागत विकास के लिए अलग बजटीय प्रावधान विशेष सक्षम फंड सहित प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास को गति देने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। एआई, फयूचर विभाग, हर जिले में मैडिकल कॉलेज, शिक्षा और चिकित्सा के  क्षेत्र में  बजट बढ़ोतरी, एक लाख  80 हजार रूपये तक वार्षिक आय वाली बहनों को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ सहित अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनका हमारी पार्टी ने विधान सभा चुनावों में अपने घोषणा पत्र के माध्यम से जनता से वादा किया था।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बेहतरीन वित्तीय प्रबंधन करते हुए निवेश को बढ़ावा देने वाला बजट दिया है जो विकसित हरियाणा के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।
पार्टी के घोषणा पत्र को बजटीय प्रावधानों के तहत आगे बढ़ाया - बोले धनखड़ जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग सुना मुख्यमंत्री का बजट संबोधन

 पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध सभी के लिए चिंता का विषय है। सभी ने युद्ध को रोकने की अपील की है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित निकालने के लिए बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस एक कमजोर शरीर की तरह हो गई है। उन्होंने कहा कि कमजोर शरीर में बीमारियां ज्यादा आती हैं। नेतृत्व की कमजोरी से कांग्रेस और भी कमजोर होगी।  शराब घोटाले और प्लांट आवंटन घोटाले के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि  अभी अंतिम निर्णय नहीं हैं। जांच एजेंसियों को ऊपरी अदालतों में जाने का अधिकार है। बाकि जनता जर्नादन जानती है कि किस तरह शराब कारोबारियों को लाभ पहुंचाया गया और किस को प्लॉट मिले थे।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X