Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील भारत के किसानों को गरीबी के दल दल में ढकेल देगी – दीपेन्द्र हुड्डा

Updated on Saturday, February 28, 2026 20:07 PM IST

रोहतक, 28 फरवरी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज रोहतक के अनेक सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की आड़ में देश के किसान, छोटे व मझोले उद्यमियों, बिजली उपभोक्ताओं, डेटा प्राइवेसी समेत अलग-अलग सेक्टरों की बलि चढ़ा दी है। यह व्यापार समझौता नहीं, जबरदस्ती थोपी गई आर्थिक गुलामी है। ये किसी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील भारत के किसानों को गरीबी के दल दल में ढकेल देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा हरित क्रांति का नारा दिया गया। जब देश की आबादी 30 करोड़ थी तब हम बाहर से अनाज मँगवाकर खाते थे। कांग्रेस पार्टी की तमाम सरकारों ने किसानों को जो प्रोत्साहन दिया उसका नतीजा है कि आज 140 करोड़ से ज्यादा लोगों की भूख मिट रही है। लेकिन, आत्मनिर्भर भारत की खोखली बातें करने वाले लोग अमेरिका-निर्भर भारत की तरफ कदम बढ़ा रहे है। कांग्रेस पार्टी देश के किसानों के हितों पर कुठाराघात नहीं होने देगी।

 

ये समझौता किसानों के साथ साथ कारोबारियों की भी कमर तोड़ देगा– दीपेन्द्र हुड्डा कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने किसानों को जो प्रोत्साहन दिया उसका नतीजा है कि 140 करोड़ से ज्यादा लोगों की भूख मिट रही है – दीपेन्द्र हुड्डा

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते में मोदी सरकार ने भारत के किसानों, मजदूरों पर बड़ा प्रहार किया है। ये समझौता किसानों के साथ साथ कारोबारियों की भी कमर तोड़ देगा। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेश अमेरिकी कपास व धागा आयात कर जो कपड़ा व वस्त्र अमेरिका को निर्यात करेगा, उस पर अमेरिका में जीरो शुल्क लगेगा। इसके विपरीत, भारत जो कपड़ा व वस्त्र का बड़ा निर्यातक है, हमारे निर्यात पर 18 प्रतिशत शुल्क लगेगा। इससे हरियाणा में पानीपत, पंजाब में लुधियाना, गुजरात में सूरत, समेत पूरे देश के वस्त्र उद्योग पर भी विपरीत असर पड़ेगा। बांग्लादेश भारत से 50 प्रतिशत कपास का आयात करता है। अब कपास का भारत से बांग्लादेश को निर्यात भी बंद हो जाएगा। इससे हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के कपास पैदा करने वाले किसान पर दोहरी मार पड़ेगी।

 

कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों पर कुठाराघात नहीं होने देगी– दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट, कहीं भी और कभी भी दनादन गोलियां चल जाती हैं – दीपेन्द्र हुड्डा

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन, अपराध, नशाखोरी हरियाणा में है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेल कोच फैक्ट्री, रक्षा विश्वविद्यालय जैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट हमने मंजूर कराए वो हरियाणा से बाहर के प्रदेशों में चले गये लेकिन प्रदेश की बीजेपी सरकार चुपचाप देखती रही। एचपीएससी में जो भर्तियां आती हैं उसमें भी हरियाणा के बाहर के बच्चे लग रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में जाकर पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की बात कहते हैं। 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X