गुरुग्राम। एनसीआर मीडिया क्लब की ओर से शनिवार को यहां सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में रंगोत्सव-2026 होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में बच्चों से लेकर बड़ों ने इस रंगोत्सव को रंगीन बना दिया। रंग-बिरंगे रंगों नहीं बल्कि होली पर स्वच्छता, जल की बचत का संदेश देते हुए रंग-बिरंगे फूलों से होली खेली गई। गीत-संगीत, धूम-धड़ाका के बीच लोगों ने खूब मस्ती की। ढाबा-29 की ओर से लजीज व्यंजनों का प्रबंध किया गया।
सेक्टर-14 कन्या कालेज के ऑडिटोरियम में किया गया कार्यक्रम आयोजित -बच्चों से लेकर बड़ों ने खेली फूलों की होली, माहौल हुआ खुशबूनुमा -समाज के अग्रणी लोगों को सम्मानित भी किया गया -आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे: अमित नेहरा
इस अवसर पर पहुंचे अतिथियों ने समाज में अग्रणी रहकर काम करने वालों को सम्मानित भी किया गया। स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से झड़ी लगा दी। एनसीआर मीडिया क्लब के अध्यक्ष अमित नेहरा, सचिव संजय मेहरा समेत अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। रंगोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से विधायक पी.एन. पाठक, वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने शिरकत की। न्यूज पेपर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकरान उर्फ लाला, दैनिक जागरण के चीफ जनरल मैनेजर नितेन्द्र श्रीवास्तव, जनरल मैनेजर विद्या भास्कर त्रिपाठी, टाइम्स ऑफ इंडिया के डीजीएम अजय भाटिया, परविंदर सिंह फाउंडर डायरेक्टर राजसी इनफिन, वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल धनखड़, कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर, अमरनाथ सिंह, ममता सिंह, अमरेंद्र राय, सुशीला शील, गगन विशिष्ट अतिथि रहे। पुलिस अधिकारी जगमाल नेहरा, समाजसेवी संजय नुहानी, डीडीए प्रदीप गुलिया, पवन नेहरा, नर्सिंग अधिकारी पूनम सहराय, सीमा छिक्कारा, शिव कुमार चांगिया, बलवीर सिंह नेहरा, पवन चौधरी, संजीव चोपड़ा, प्रियंका सरकार, नत्थू सरपंच, अमित भारद्वाज, अर्बन क्रिएशन से निखिल समेत अनेक पत्रकार व गणमान्य व्यक्तियों ने इस समारोह की शोभा बढ़ाई। सभी को क्लब की ओर से उनके समाज में योगदान के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रख्यात एंकर अल्पना सुहासिनी ने किया।
अतिथियों के स्वागत के बाद दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसके बाद राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रो. लोकेश शर्मा के मार्गदर्शन में सरस्वती वंदना की। फिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, हंसी-ठहाकों का दौर चला। औपचारिक भाषण की बजाय इस समारोह में अतिथि भी होली की खुशी में खास से आम व्यक्ति बनकर सबके बीच घुले-मिले रहे।