साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 27 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त पंजाब गौ सेवा कमीशन के वाइस चेयरमैन कीमती भगत ने आज कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कीमती भगत के परिवारिक सदस्यों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में उनके समर्थक, साधु-संत तथा विभिन्न गौशालाओं के प्रबंधक उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करते हुए कीमती भगत ने कहा कि वे पंजाब राज्य में बेसहारा गौमाता की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण हो रहे जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए वे राज्य के सभी उपायुक्तों तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रयास करेंगे, ताकि इन पशुओं को गौशालाओं में आश्रय दिया जा सके।
कीमती भगत के पदभार ग्रहण अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत रहे उपस्थित
इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त वाइस चेयरमैन कीमती भगत को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे राज्य में बेसहारा गौवंश की सेवा को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करेंगे।