Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

इनेलो की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लचर कानून व्यवस्था और अमेरिकन ट्रेड टैरिफ पर प्रस्ताव और बीपीएल एवं राशन कार्ड काटे जाने के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया,

Updated on Friday, February 27, 2026 21:01 PM IST

चंडीगढ़, 27 फरवरी। शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल की चंडीगढ़ स्थित जाट भवन में राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी एवं शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, सदस्य एमएस मलिक एवं राधेश्याम शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी एवं महिला की प्रदेश संयोजक तनुजा कश्यप और सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की इस बैठक में प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था एवं अमेरिकन ट्रेड टैरिफ पर जनहित से जुड़े दो प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं भाजपा सरकार द्वारा बीपीएल और राशन कार्ड काटे जाने पर निंदा प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही 23 मार्च को नरवाना में होने वाले प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया और सभी से पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिए सुझाव लिए गए। युवा सम्मेलन के लिए सभी जिलों के लिए प्रभारी भी किए गए नियुक्त।
23 मार्च को प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किया मंथन, सभी से लिए गए सुझाव सिर्फ दो विधायक होने के बावजूद इनेलो निभा रही असली विपक्ष की भूमिका: चौधरी अभय सिंह चौटाला

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश के लोगों की जुबान पर बीजेपी को आने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर करने के लिए इनेलो एक मात्र विकल्प है। पूरे प्रदेश में लोगों के अंदर बस एक ही चर्चा है कि पहले प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार भूपेंद्र हुड्डा और उसके बेटे ने बनवाई है और अब मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाने में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से असफल सिद्ध हो रही है। इनेलो के दो विधायक होने के बावजूद असली विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा रही है। आज बीजेपी की सरकार से किसान, मजदूर, कर्मचारी, छोटा व्यापारी, बुजुर्ग, महिला, युवा समेत सभी वर्ग बेहद दुखी है। बीजेपी के राज में चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। जहां प्रदेश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं वहीं उच्च सरकारी पदों पर बाहर के लोगों को भर्ती किया जा रहा है।
बीजेपी सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ कर रही है धोखा: प्रो. संपत सिंह चौधरी अभय सिंह चौटाला प्रदेश के लोगों की एकमात्र उम्मीद हैं जो भ्रष्ट बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंक सकते हैं: रामपाल माजरा
उन्होंने बताया कि 23 मार्च को इनेलो गोहाना में बड़ा युवा सम्मेलन करने जा रहा है जिसमें भारी संख्या में युवा आकर बीजेपी की जनविरोधी नीतियों केे खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
राष्ट्रीय संयोजक प्रो. संपत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा कर रही है। सत्ता में आने के लिए युवाओं से झूठे लुभावने वादे किए लेकिन अब सत्ता प्राप्त करने के बाद प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी की दलदल में झोंक दिया है। चिंता और भी बढ़ जाती है जब सरकारी नौकरियों की भर्ती लिस्ट जारी होने पर सामने आता है कि भर्ती में 90 प्रतिशत बाहर के प्रदेशों के लोगों जगह दी गई है। आज प्रदेश का युवा हताश और निराश है। उनमें हमें नई ऊर्जा भरनी है। इसके लिए 23 मार्च को युवा सम्मेलन एक नया अध्याय लिखेगा।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X