Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रशिक्षण कार्यकर्ता को अपडेट रखता है : मोहन लाल बड़ौली

Updated on Thursday, February 26, 2026 20:06 PM IST





चंडीगढ़,  26 फरवरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को झज्जर स्थित भाजपा कार्यालय झज्जर कमलम में जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यशाला को संबोधित किया। तीन सत्रों में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने सात विषयों पर चर्चा की। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, एआई, सरल और नमो एप के बारे में भी जानकारी दी गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने ’जिज्ञासा और समाधान’ सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता निखरकर नेतृत्व देने वाला बनता है। प्रशिक्षण केवल कौशल ही नहीं सिखाता, बल्कि आत्मविश्वास, दृष्टिकोण और निर्णय लेने की क्षमता को भी निखारता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान” के अंतर्गत झज्जर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया प्रशिक्षण महाअभियान विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर कार्यकर्ताओं को समृद्ध करेगा : बड़ौली

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारा संगठन कार्यकर्ता आधारित है और हमारा कार्यकर्ता विचारधारा पर आधारित है। यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ता को यह स्मरण कराता है कि संगठन व्यक्ति से बड़ा है और राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रशिक्षित और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और नवीन परिवर्तन के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि जो कार्यकर्ता निरंतर सीखता रहता है, वह निरंतर प्रगति करता है, लेकिन जैसे ही कोई सीखना बंद कर देता है, उसकी प्रगति भी रुक जाती है।
बड़ौली ने भाजपा सरकार की उपलब्ध्यिं भी कार्यशाला में बताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। नायब सैनी सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। आज हरियाणा में युवा, महिलाएं, गरीब, किसान नायब सैनी सरकार की नीतियों से खुश हैं। बड़ौली ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया वे जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं।
जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र ने कार्यशाला में नवाचार विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि नवाचार ’विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने का मुख्य आधार है। तकनीकी शिक्षा व नवाचार के दम पर भारत 2047 तक वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठनात्मक विस्तार, सुदृढ़ीकरण और अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
प्रशिक्षण महा अभियान के प्रदेश सह संयोजक मदन गोयल ने पंच परिवर्तन विषय पर बोलते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वबोध/स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्य ये पंच परिवर्तन केवल विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समाज के आचरण में सुधार का एक व्यावहारिक तरीका है। श्री गोयल ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि एक अभिन्न और सतत प्रक्रिया है जो भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता और कार्यकर्ता निर्माण के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर प्रशिक्षण से संगठन में अनुशासन और प्रभावशीलता सुनिश्चित होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाअभियान पार्टी कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जावान बनाएगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X