Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

तबादला नीति को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स ने भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र

Updated on Thursday, February 26, 2026 19:52 PM IST


गुरुग्राम। हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में लागू की जा रही ऑनलाइन तबादला नीति को लेकर गुरुवार को नर्सिंग ऑफिसर्स ने भाजपा हरियाणा की महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी को मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि तबादला नीति को रद्द किया जाए। साथ ही सरकार को सुझाव भी दिए गए। ऑनलाइन तबादला नीति की बजाय तबादले के इच्छुक कर्मचारियों के ही तबादले किए जाएं। उषा प्रियदर्शी ने नर्सिंग ऑफिसर्स को विश्वास दिलाया कि वे उनकी मांगों को प्रमुखता के साथ सरकार के समक्ष रखेेंगीं।  
नर्सिंग ऑफिसर्स की ओर से बताया कि हरियाणा में नर्सिंग कैडर में 95 प्रतिशत महिलाएं हैं। अगर उन पर तबादला नीति लागू की जाती है तो उनका परिवार पूरी तरह से प्रभावित होगा। नौकरी के साथ नर्सिंग ऑफिसर्स को परिवार को भी संभालना पड़ता है। ज्यादातर महिला कर्मचारियों के परिवार उनके साथ ही रहते हैं। बदली होने की स्थिति में नर्सिंग ऑफिसर्स को अपने परिवार को छोडक़र दूसरे स्टेशन पर जाकर काम करने में कठिनाई होगी। जो नर्सिंग कर्मचारी किसी स्टेशन पर लंबे समय से तैनात होते हैं, वे उस स्टेशन के इलाके से अच्छी तरह परिचित होते हैं। जिससे उन्हें नए स्थानांतरित कर्मचारी की तुलना में अपने कर्तव्यों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में मदद मिलती है। स्थानांतरण होने से स्वास्थ्य विभाग में काम प्रभावित होगा।  

-तबादला नीति को लेकर मांग पत्र के माध्यम से सुझाव भी दिए गए -ऑनलाइन तबादला नीति की बजाय तबादले के इच्छुक कर्मचारियों के ही हों तबादले

मांग पत्र में आगे कहा गया कि कोविड-19 महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने पूरी क्षमता से अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया और महामारी के प्रसार को रोकने में उत्कृष्ट योगदान दिया। वे अपने परिवार के सहयोग से ऐसा कर पाए हैं। यदि उनका तबादला किसी अन्य स्टेशन पर हो जाता है तो उनके लिए इस तरह से कार्य कर पाना बहुत मुश्किल/असंभव होगा। नर्सिंग स्टाफ का काम चौबीसों घंटे का होता है। उन्हें काम के तय घंटों के बाद भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहना पड़ता है। अगर उनका तबादला उनके परिवार से दूर किसी स्टेशन पर हो जाता है तो उन्हें अकेले रहना पड़ेगा। यह उनकी सुरक्षा के मामले में भी सही नहीं है। शिफ्ट अनुसार ड्यूटी तीन चरणों में होती है, पहली सुबह से दोपहर, दूसरी दोपहर से शाम और तीसरी रात आठ बजे से सुबह बजे तक। ऐसी स्थिति में कार्यभार परिवार दूसरे स्टेशन पर जाकर संभालना कठिन होगा। इसलिए सरकार से अनुरोध है कि इस तबादला नीति को रद्द किया जाए।
नर्सिंग ऑफिसर्स ने सरकार को ये सुझाव भी दिए

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X