चंडीगढ़, 26 फरवरी -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इस दिशा में जिला स्तर के अस्पतालों को सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्सरे इत्यादि सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। ऐसे 10 अस्पतालों को जनता को समर्पित किया जा चुका है। अन्य अपस्तालों को भी अपग्रेड किया जा रहा है।
अस्पतालों में नागरिकों को मिल रही सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड तथा प्राइवेट वार्ड जैसी सुविधाएं
मुख्यमंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बोल रहे थे।