Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में चार साल में 120 स्कूल बंद करना आप सरकार की उपलब्धि:एनके शर्मा

Updated on Thursday, February 26, 2026 17:59 PM IST


डेराबस्सी।
 शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष तथा ट्रेड एवं व्यापार विंग के प्रदेश अध्यक्ष एन के शर्मा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को शिक्षा के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा है कि पिछले चार वर्षों के दौरान 120 से अधिक स्कूलों को बंद करवाना ही पंजाब की आम आदमी पार्टी की बड़ी उपलब्धि और शिक्षा का मॉडल है।
आज यहां जारी एक जानकारी में एन के शर्मा ने कहा कि पांच वर्ष कांग्रेस के तथा चार वर्ष आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल शिक्षा के लिए बेहद खराब समय रहा है। शर्मा ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2002 से लेकर 2007 तक कांग्रेस की सरकार के समय में शिक्षा के क्षेत्र में कुल 9 हजार 936 करोड़ रुपये खर्च किए गए और पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में 14वें रैंक पर था। इसके बाद सत्ता में आई अकाली दल सरकार के समय में कुल 55 हजार 672 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि अकाली दल की सरकार के कार्यकाल के दौरान 13 नए विश्वविद्यालय, 30 नए कालेज, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, आईआईटी,
297 स्किल सेंटर, 10 मेरिटोरियस स्कूल, माई भागो अकादमी, महाराजा रणजीत सिंह अकादमी बनी, दलित बच्चों को स्कॉलरशिप, 4 लाख 82 हजार बच्चों को साइकिल, 146 ब्लाक में आदर्श स्कूल खोलने के अलावा 80 हजार अध्यापकों की भर्ती की गई। शर्मा ने कहा कि आज शिक्षा विभाग का रिकॉर्ड उपलब्ध है जिसके अनुसार वर्ष 2007 से लेकर 2017 तक प्रदेश में 4467 नए स्कूल बने। अकाली दल की सरकार के समय में 27 विद्यार्थियों पर एक अध्यापक था और आज 47 विद्यार्थियों पर एक अध्यापक है। पंजाब में सेवानिवृत्ति के बाद नए अध्यापकों की भर्ती नहीं की जा रही है।

अकाली नेता ने कांग्रेस व आप सरकार को दी शिक्षा पर बहस की चुनौती बादल सरकार ने स्कूल बनाए कांग्रेस ने स्मार्ट स्कूल तो आप ने स्कूल ऑफ एमिनेंस के बोर्ड लगाए

अकाली नेता ने कहा कि उसके बाद सत्ता में आई कांग्रेस ने उन्हीं स्कूलों के बाहर स्मार्ट स्कूल के बोर्ड लगाकर पंजाब के लोगों को गुमराह किया और अब आम आदमी पार्टी ने उन्हीं बोर्ड को बदलकर स्कूल ऑफ एमिनेंस लिख दिया है।
एन के शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 2431 स्कूल ऐसे हैं जहां 76 हजार बच्चों पर एक-एक अध्यापक है। वर्ष 2024 25 में 80 हजार बच्चे सरकारी स्कूलों को छोड़ चुके हैं। पिछले नौ वर्षों के भीतर न तो न स्कूल, बनाए गए हैं और न ही स्कूलों में कमरे, शौचालय, बुनियादी ढांचा मजबूत किया गया है। पंजाब में 44 प्रतिशत सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐसे हैं जहां प्रिंसिपल नहीं हैं। 50 प्रतिशत एलीमेंट्री स्कूलों में मुख्य अध्यापक नहीं हैं। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X