Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त की ओर से ‘मेरी रसोई’ योजना खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में अनुकरणीय कदम करार

Updated on Wednesday, February 25, 2026 19:39 PM IST



चंडीगढ़, फरवरी 24:–
पंजाब सरकार द्वारा घोषित ‘मेरी रसोई’ योजना के अंतर्गत 40 लाख परिवारों को निःशुल्क राशन किट प्रदान करने के निर्णय का स्वागत करते हुए पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की भावना के अनुरूप खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय कदम है। उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र लाभार्थियों को उनका खाद्य अधिकार समय पर और उचित गुणवत्ता के साथ प्राप्त हो। इस संदर्भ में ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत तिमाही आधार पर दी जाने वाली राशन किटें राज्य में पोषण स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

उन्होनें जानकारी दी कि योजना के अनुसार प्रत्येक पात्र परिवार को दो किलोग्राम दाल, दो किलोग्राम चीनी, एक किलोग्राम नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर तथा एक लीटर सरसों का तेल प्रदान किया जाएगा। ये किटें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत वितरित की जा रही गेहूं से अलग होंगी। उन्होंने कहा कि आयोग इस योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर निगरानी रखेगा ताकि वितरण प्रणाली पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनी रहे। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण एवं वितरण के दौरान निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है, और आयोग इस संबंध में संबंधित विभागों के साथ समन्वय करेगा।


Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X