डेराबस्सी। डेराबस्सी के पूर्व विधायक एनके शर्मा ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा स्टे किए जाने के बावजूद डेराबस्सी इलाके में डी सिल्टिंग (नदी की सफाई) किए जाने का आरोप लगाया है। एन के शर्मा किसानों की मांग पर रविवार को अमलाला व आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे जहां जेसीबी व पोक लेन मशीनों से मिट्टी की खुदाई चल रही थी। ट्रेक्टर ट्रालियों, टिप्परों से मिट्टी की ढुलाई हो रही थी।
किसान हरदीप सिंह, हरचरण सिंह अमलाला, जगतार सिंह, रतन सिंह फौजी, बलवीर सिंह ने बताया कि यहां पिछले करीब एक महीने से डी सिल्टिंग के नाम पर खुदाई चल रही है। संगरूर निवासी जगपाल संधू के नाम पर कारिंदे यहां मिट्टी भर रहे हैं और किसानों की सुविधा के लिए लगाया गया पत्थरों का बांध तोड़ दिया गया है। घग्गर नदी किनारे खड़े कई बेशकीमती पेड़ तक उखाड़ दिए गए हैं।
संगरूर के लोग किसानों की जमीन से निकाल रहे मिट्टी पूर्व विधायक ने अमलाला व आसपास के क्षेत्रों में सुनी किसानों की समस्याएं
पूर्व विधायक शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद वहां मौजूद जेई से बात की तो उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों की प्रति उन तक नहीं पहुंची है। शर्मा ने जब एसडीएम से बात की तो उन्होंने कहा कि किसी को भी साइट अलाट नहीं की गई है।