Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अकाली दल की कथनी व करनी में नहीं कोई अंतर:अरविंद खन्ना

Updated on Saturday, February 21, 2026 19:34 PM IST

संगरूर। शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा है कि अकाली दल की पंजाब व पंजाबियत के हितों की रक्षा करने वाली पार्टी है। अरविंद खन्ना भाजपा किसान विंग ब्लाक भवानीगढ़ के प्रधान भूपिंदर सिंह तथा भाजपा एससी विंग ब्लाक प्रधान तेजी सिंह को अकाली दल में शामिल करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अरविंद खन्ना ने कहा कि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल द्वारा पंजाब दौरे के दौरान की जा रही घोषणाओं ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों से मुद्दा छीन लिया है। पंजाब के लोग अकाली दल द्वारा आयोजित पंजाब बचाओ रैलियों में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।


सुखबीर बादल की घोषणाओं ने सरकार व अन्य दलों से छीना मुद्दा
बुढ़ापा पेंशन 3100 व आटा-दाल योजना का विस्तार स्वागत योग्य कदम


अरविंद खन्ना ने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर गरीब बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली ‘शगुन’ राशि बढ़ाकर 1 लाख करने, बुढ़ापा पेंशन 3100 रुपये प्रति माह करने तथा आटा-दाल योजना को दोबारा शुरू कर उसका विस्तार करने जैसी घोषणाएं सीधे आम जनता से जुड़ी हैं। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार के कार्यकाल के दौरान इन योजनाओं के माध्यम से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिला है। अकाली नेता ने कहा कि संगरूर समेत पंजाब के लोगों ने अकाली दल को राजनीतिक विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया है।
अरविंद खन्ना ने कहा कि इस समय केवल अकाली दल ही ऐसी पार्टी है जिसके पास पंजाब के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट विजन है और वे दिल्ली आधारित पार्टियों की तरह नहीं हैं, जो केवल सत्ता का लाभ लेने के लिए राज्य में आती हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल का पहला उद्देश्य गरीबों, किसानों और मजदूरों की भलाई सुनिश्चित करना है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के लिए शगुन योजना, बुढ़ापा पेंशन और आटा-दाल योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर एक मिसाल कायम की थी।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X