Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में आए स्वास्थ्यकर्मी, पॉलिसी वापस लेने की मांग

Updated on Tuesday, February 17, 2026 19:22 PM IST

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की ऑनलाइन तबादला नीति (ट्रांसफर पॉलिसी) को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने विरोध जताया है। मंगलवार को यहां सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल से ऑल पैरामेडिकल स्टाफ ने संयुक्त रूप से सिविल सर्जन डा. लोकवीर को ज्ञापन सौंपा। सरकार से मांग की है कि इस पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। क्योंकि इसका पूरे हरियाणा के कर्मचारियों में रोष है।

-ऑल पैरामेडिकल स्टाफ ने सिविल सर्जन डा. लोकवीर को सौंपा ज्ञापन


मंगलवार को सेक्टर-10 अस्पताल परिसर में सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल और जिला नागरिक अस्पताल के सभी पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्यों द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बैठक की गई। बैठक में सभी कर्मचारियों ने इस पॉलिसी का विरोध जताते हुए असहमति जताई। कहा गया कि हरियाणा सरकार मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 के तहत ऑनलाइन तबादला अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने की घोषणा की है। इस चरण में 29 विभागों एवं बोर्डों के 271 कैडरों को शामिल किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग भी शामिल है। इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर 20 फरवरी तक अपनी जानकारी अपडेट करने को कहा है। सरकार के इस निर्णय को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अव्यवहारिक बताया है। इस पॉलिसी से पूरे हरियाणा के कर्मचारियोंं में रोष है।
बैठक में शामिल हुए कर्मचारियों ने सरकार से अनुरोध किया है कि जो कर्मचारी अपनी इच्छा से अपना तबादला करवाना चाहें, केवल उन्होंने कर्मचारियों का ऑनलाइन पॉलिसी के तहत तबादला किया जाए। तबादला करवाने वाले कर्मचारियों से ही ऑनलाइन आवेदन मांगें जाएं। कर्मचारियों ने विनम्र आग्रह किया कि सभी कर्मचारी संघों के साथ वार्ता करके एक व्यवहारिक और मानवीय नीति तैयार की जाए। सिविल सर्जन को महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, सिविल सर्जन गुरुग्राम, पीएमओ गुरुग्राम को दिए गए ज्ञापन में ऑल पैरामेडिकल स्टाफ की ओर से कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग में हाल ही में लागू की गई स्थानांतरण नीति के संबंध में अपनी चिंताएं और समस्याएं आपके समक्ष रख रहे हैं। इस पर विचार करके कर्मचारियों की ऑनलाइन तबादला नीति को बदला जाए।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X