Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गुरशरण सिंह छीना ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की मौजूदगी में पंजाब हेल्थ सिस्टमज़ कॉरपोरेशन के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाला

Updated on Tuesday, February 17, 2026 19:20 PM IST

चंडीगढ़, 17 फरवरीः गुरशरण सिंह छीना ने मंगलवार को पंजाब हेल्थ सिस्टमज़ कॉरपोरेशन के चेयरमैन के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की मौजूदगी में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाते हुए राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने तथा सरकार की नशों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेंगे।

- छीना द्वारा भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने का संकल्प - भगवंत मान सरकार आने वाली पीढ़ियों को नशों से बचाने के लिए लगातार प्रयासरत; विपक्षी पार्टियां चुनावी गणित में व्यस्त: डॉ. बलबीर सिंह

 छीना जो पहले आम आदमी पार्टी पंजाब के संयुक्त सचिव रह चुके हैं, राजासांसी हलके में एक प्रमुख जन चेहरा माने जाते हैं और नशों के खिलाफ मुहिम में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने छीना को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने नए चेयरमैन से अपील की कि नशा विरोधी मुहिम के दौरान दिखाई गई ऊर्जा और प्रतिबद्धता को प्रशासनिक कार्यों में भी जारी रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशों के खिलाफ चल रही मुहिम लंबे समय तक कारगर रहने वाली योजना है और पंजाब सरकार युवा पीढ़ी को नशों के खतरे से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्षी पार्टियां चुनावों के हिसाब-किताब में व्यस्त हैं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X