Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

संगीत केवल पेशा नहीं, बल्कि साधना है- रिधम रुहान

Updated on Saturday, February 14, 2026 19:56 PM IST

14 फरवरी,मोहाली: पंजाबी रोमांटिक डांस ट्रैक “मसाबा” को मिल रही लोकप्रियता के अवसर पर आयोजित मीडिया संवाद में प्रसिद्ध गायिका रिधम रुहानी विशेष रूप से मुंबई से पहुँचीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए संगीत केवल पेशा नहीं, बल्कि साधना है। वे दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की स्वर्ण पदक विजेता हैं और आज भी प्रतिदिन पाँच से छह घंटे नियमित रियाज़ करती हैं। उनका मानना है कि निरंतर अभ्यास ही किसी कलाकार को स्थिरता और गहराई प्रदान करता है।

सार्थक और प्रेरणादायक संगीत के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का दिया संकल्प


उन्होंने अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों “वेट करती”, “तस्वीर”, “रियल स्कार्स” और नवीनतम गीत “मसाबा” का उल्लेख करते हुए बताया कि इन सभी को श्रोताओं का भरपूर स्नेह मिला है। विशेष रूप से “रियल स्कार्स” के माध्यम से उन्होंने महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि “मसाबा” रोमांस और ऊर्जा का संतुलित संगम है, जो युवाओं के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। उनके अनुसार मनोरंजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही आवश्यक है।
गीत में नज़र आए मॉडल उदयवीर सिंह ने कहा कि इस परियोजना का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस गीत की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सादगी और भावनात्मक प्रस्तुति है। टीम ने इसे केवल ग्लैमर तक सीमित न रखकर सकारात्मक और शालीन रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।
रिधम रुहानी रिकॉर्ड्स की प्रबंधक इकनूर कौर ने कहा कि आजकल संगीत जगत में बढ़ती अश्लीलता और हथियारों के प्रदर्शन की प्रवृत्ति चिंताजनक है, जिसका प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कलाकारों को प्रसिद्धि के छोटे रास्ते अपनाने के बजाय जिम्मेदार और स्वस्थ सामग्री प्रस्तुत करनी चाहिए। रूहानी रिकॉर्ड्स का उद्देश्य स्वच्छ, शालीन और प्रेरक संगीत के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X