Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कौशल और नवाचार से ही भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: विजय गोयल

Updated on Saturday, February 07, 2026 16:29 PM IST

चंडीगढ़। राजघाट स्थित गांधी सत्याग्रह सभागार में शनिवार को स्किल लीडर्स कॉन्क्लेव एवं कौशल मेला-2026 आयोजित हुआ। इसमें देश में स्किल इकोसिस्टम को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने कॉनक्लेव एवं कौशल मेले का उद्घाटन किया।

स्किल लीडर्स कॉन्क्लेव एवं कौशल मेला-2026 आयोजित


विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल द्वारा दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय और असम स्किल यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित इस कॉन्क्लेव में देश के दस से भी अधिक कौशल विश्वविद्यालयों और दिल्ली के सौ से अधिक कॉलेज और स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि विजय गोयल ने कहा कि कौशल और नवाचार से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। देश में उद्यमिता का विकास आवश्यक है। स्किल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को क्लास रूम में पढ़ाने के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी स्किल सिखा रही हैं। इससे देश का स्किल इकोसिस्टम मज़बूत बन रहा है। विजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कौशल विकास को बढ़ावा दिया और इस अवधारणा को सशक्त बनाया है। विजय गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से सीखना चाहिए।


उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष किया और वह जीवन में असफलता से कभी डरे नहीं। विजय गोयल ने कौशल मेले का अवलोकन कर विद्यार्थियों के कौशल आधारित प्रोजेक्ट की सराहना की। कॉन्क्लेव की मेजबानी कर रहे देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कौशल, नवाचार और उद्यमिता की विशेष भूमिका रहेगी। 2027 तक 44 प्रतिशत स्किल बदल जाएंगी। विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने इसी उद्देश्य से सभी कौशल विश्वविद्यालयों का यह कॉनक्लेव आयोजित किया है। इससे देश के स्किल इकोसिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद मिलेगी। कुलगुरु दिनेश कुमार ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने देश के सामने स्किल एजुकेशन का मॉडल रखा है। भारत के बहुत से विश्वविद्यालय इस मॉडल का अनुसरण कर रहे हैं। कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने शीघ्र ही कौशल विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं का सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की।
हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा ने पारंपरिक विद्याओं को मान्यता देकर आरपीएल के अंतर्गत कौशल को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यों को उत्कृष्टता से करना होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ. राज नेहरू ने कहा कि जॉब मार्केट का रुझान बहुत तीव्रता से बदल रहा है। एआई ने कौशल परिवेश को बदल कर रख दिया है। डॉ. राज नेहरू ने विद्यार्थियों को फ्यूचर स्किल के लिए तैयार करने का आह्वान किया।
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर ए के नागावत ने कौशल विश्वविद्यालयों में कौशल विकास के सतत् प्रयासों पर प्रकाश डाला और डीएसईयू के मॉडल की विशेषताओं को इंगित करते हुए अन्य संस्थानों में लागू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के साथ और गहरे समन्वय की आवश्यकता है। कौशल्या स्किल यूनिवर्सिटी के महानिदेशक प्रोफेसर एसपी सिंह ने कहा कि हमें मेधावी विद्यार्थियों को कौशल की ओर आकर्षित करने होंगे। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग के निदेशक अखिलेश मिश्रा ने कहा कि कौशल को एनईपी के साथ समन्वित करना आवश्यक है।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X