डेराबस्सी|डेराबस्सी में आज हिंदू महापंचायत की एक आकस्मिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मो के लोग शामिल हुए,। आदर्श नगर डेराबस्सी में आयोजित की गई इस बैठक में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वैष्णव की अध्यक्षता में, सर्वसम्मति से सर्वसमाज हित में एक प्रस्ताव पारित किया गया ओर विवादित टेली फिल्म का नाम : घूसखोर पंडित : रखने की सख़्त निंदा की गई।
यह प्रस्ताव हिंदू महापंचायत के अध्यक्ष भाजपा नेता तथा ब्राह्मण सभा के प्रधान श्री रविंद्र वैष्णव और पूर्व महासचिव नरेंद्र मोहन शर्मा ने रखा जिसे सभी ने हाथ खड़े करके सर्व सम्मति से पारित किया। रविंद्र वैष्णव ने कहा कि किसी विशेष वर्ग , वर्ण या जाति पर इस तरह के नाम रखकर सनातन धर्म को बांटने और बदनाम करने का यह षड्यंत्र है आज ब्राह्मणों के नाम पर घूसखोर पंडित नाम रखा गया है कल किसी और जाति या वर्ण पर इस प्रकार का नाम रखकर सनातन धर्म को बदनाम किया जा सकता है।
उन्होंने निर्देशकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और टेली फिल्म का नाम बदलने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही इस फिल्म के प्रसारण को बंद नहीं किया जाता या फिर इसका नाम नहीं बदला जाता तो एक जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन एवं सरकार की होगी । इस अवसर पर विश्वकर्मा सिखिया सोसाइटी प्रमुख पवन धीमान, रामलीला कमेटी 812 महासचिव दिनेश वैष्णव, सुमित शर्मा, खत्री सभा से राजकुमार महेंद्रू, लवी महेंद्रु, शारदा माता परिवार से राकेश मेहता, सोहन लाल धीमान, सनातनी प्रमुख नरेंद्र मोहन शर्मा, गिरजा कुमार शर्मा, योगेश अत्री, एसबीपी हाउसिंग सोसायटी से अशोक कुमार, घनश्याम,बीरबल, प्रजापति सभा से सोहन लाल तथा भारी संख्या में सभी जातियों के लोग उपस्थित थे।