Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में अब मरीजों को मिलेगा मुफ्त काढ़ा

Updated on Thursday, January 15, 2026 20:51 PM IST


चंडीगढ़, 15 जनवरी। कड़ाके की ठंड के बीच भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन चल रहे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला ने यहां आने वाले मौसमी बीमारी के मरीजों के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा शुरू किया है। आयुर्वेदिक काढ़ा न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा रहा है, बल्कि सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारी से बचाव में भी कारगर साबित हो रहा है।

मौसमी बीमारियों व बढ़ते संक्रमण केसों से लिया फैसला


राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला में कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा के निर्देश पर शुरू किए गए अभियान के बारे में प्रवक्ता ने बताया कि ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों के साथ उनके परिजन काढ़ा पीकर इम्यूनिटी को मजबूत कर रहे हैं। संस्थान की ओपीडी और आईपीडी में चिकित्सकीय परामर्श के साथ काढ़ा निशुल्क मुहैया करवाया जा रहा है। आयुर्वेदिक औषधियों से तैयार किया गया काढ़ा न केवल सर्दी-जुकाम और खांसी में राहतदायक साबित हो रहा है, साथ ही आयुर्वेद के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ रहा है।
उप चिकित्सा अधीक्षक (डीएमएस) डॉ. गौरव गर्ग का कहना है कि ठंड के मौसम में बुजुर्ग, बच्चों, गंभीर रोगों से पीडि़त महिलाओं के साथ सांस और दमा के रोगियों की सेहत पर असर पड़ता है, जिससे उनकी इम्युनिटी कमजोर होती है और वे सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आते हैं। संस्थान में निशुल्क वितरित किया जा रहा काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव में भी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।    
सर्दियों के मौसम में ठंड और शुष्कता के चलते मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें मुख्य रूप से खांसी-जुकाम शामिल हैं, लिहाजा राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला में प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि सर्दियों में आयुर्वेदिक सिद्धांतों को अपनाने से मौसमी रोगों से बचाव होता है। चिकित्सालय में रोगियों को नि:शुल्क उच्च गुणवता युक्त औषधियों का वितरण किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X