Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने पीएचडीसीसीआई के चेयर करण गिल्होत्रा के साथ पाईटैक्स-2025 का लोगो किया रिलीज

Updated on Saturday, November 22, 2025 19:04 PM IST

अमृतसर: पंजाब में कारोबार तथा उद्योगों के विस्तार को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत पंजाब के  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने 19वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स-2025) का लोगो आधिकारिक रूप से जारी किया। पीएचडी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का यह मैगा आयोजन 4-8 दिसंबर तक अमृतसर में होगा, जिसमें पंजाब सरकार होस्ट स्टेट होगी। पाई टैक्स जिसे अब नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड ट्रेड फेयर में से एक माना जाता है, इंडस्ट्री, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और ग्लोबल पार्टिसिपेशन को मिलाकर एक वाइब्रेंट प्लेटफॉर्म के तौर पर डेवलप हो रहा है।


उत्तरी भारत के मेगा ट्रेड एक्सपो के लिए अमृतसर में बड़ा मंच तैयार


19वें पाईटैक्स के इस पहले कार्यक्रम में उद्योग विभाग के प्रशासनिक सचिव आईएएस के.के.यादव, उद्योग विभाग की निदेशक आई ए एस सुरभि मलिक, पंजाब इंफोटेक के एमडी आईएएस जसप्रीत सिंह, पीएचडीसीसीआई पंजाब के चेयर करण गिल्होत्रा, सीनियर रीजनल निदेशक भारती सूद मौजूद थे।
इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब के इकोनॉमिक इकोसिस्टम को मजबूत करने में पाईटैक्स की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि एक्सपो ने लगातार इंडस्ट्रियल ग्रोथ, ट्रेड को आसान बनाने और इंटरनेशनल सहयोग के लिए एक कैटलिस्ट का काम किया है, जिससे साल दर साल कई सेक्टर से लोग जुड़ रहे हैं।
पीएचडीसीसीआई पंजाब के चेयर करण गिल्होत्रा ने बताया कि पाईटैक्स 2025 में 600 से ज़्यादा एक्जीबिटर, चार देशों के डेलिगेशन और छह भारतीय राज्यों से लोग शामिल होंगे। इस साल चार लाख से ज़्यादा विज़िटर के आने की उम्मीद के साथ, इस आयोजन का उद्देश्य हर स्तर के कारोबार के लिए बेहतर बीटूबी और बीटूसी इंगेजमेंट और बढ़े हुए मार्केट के अवसर प्रदान करना है।
उद्योग विभाग के प्रशासनिक सचिव आईएएस के.के.यादव ने कहा कि पाईटैक्स ने पंजाब को इन्वेस्टमेंट और एंटरप्राइज के लिए एक आगे की सोच वाली जगह बनाने में बहुत मदद की है, जबकि सुश्री भारती सूद ने पंजाब सरकार की तरफ से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के आर्थिक विकास की उम्मीद के साथ पाईटैक्स-2025 अमृतसर में एक डायनामिक, ग्रोथ-ड्रिवन ट्रेड एक्सपो के लिए पार्टिसिपेंट्स, एग्जीबिटर्स और विजिटर्स का स्वागत करने के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X